29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eye Blinking: अक्सर फड़कने लगती है आपकी आंख तो हो जाएं सावधान, इस आंख का फड़कना होता है अशुभ

Eye Blinking: पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि आप कैसे अपनी आंखों के फड़कने से आने वाली खुशियों और मुश्किलों को महसूस कर सकते हैं और उसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लोकमान्यताओं पर आधारित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2023, 11:14 AM IST

eye_blinking_meaning_in_hindi.jpg

Eye Blinking: कहते हैं कि व्यक्ति का चेहरा, उसके शरीर की बनावट यहां तक कि उसे हाव-भाव यानी उठने-बैठने, बोलने-चलने का तरीका भी आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। अगर आप भी ज्योतिष शास्त्र, समुद्र शास्त्र जैसे शास्त्रों पर यकीन करते हैं और उन्हें पढ़ते हैं, तो आपके लिए खुद को समझना काफी आसान हो जाता है। इसी तरह आप अपने शरीर की ओर से मिलने वाले कुछ संकेतों के माध्यम से अपने जीवन में आने वाली खुशियों और मुश्किलों का आभास भी पा सकते हैं। ऐसे में अगर आप मुश्किलों के आने से पहले ही संभल जाएं तो जीवन कितना आसान हो जाए...है ना!

Eye Blinking: पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि आप कैसे अपनी आंखों के फड़कने से आने वाली खुशियों और मुश्किलों को महसूस कर सकते हैं और उसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लोकमान्यताओं पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: Black Colour significance : हमेशा अशुभ नहीं होता काला रंग, क्या इस रंग का धार्मिक महत्व जानते हैं आप...
ये भी पढ़ें:Shukrwar ke upay: आज जरूर कर लें ये काम, हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर

महिलाओं की बाईं आंख फड़कना Eye Blinking
महिलाओं की बाईं आंख फड़कने के पीछे एक खास संकेत छिपा होता है। अगर किसी महिला की बाईं आंख बार-बार फड़क रही है, तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। यदि आप वर्किंग वीमेन हैं और आपकी बाईं आंख फड़क रही है, तो आपको कॅरियर से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: इन कामों से खुश होकर आप पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी
ये भी पढ़ें: Shaligram Stone : इन दिनों चर्चा में हैं शालिग्राम, इन्हें घर में रखने के फायदे कर देंगे हैरान

पुरुषों की बाईं आंख फड़कना Eye Blinking
यदि पुरुषों की बाईं आंख फड़के तो इसे अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि यदि किसी पुरुष की बाईं आंख फड़क रही है तो उसका किसी से झगड़ा होने वाला है या फिर उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंचने वाली है। ऐसे में आप किसी से बातचीत करते समय थोड़े सतर्क रहें।

पुरुषों की दाईं आंख फड़कना Eye Blinking
यदि किसी की दाईं आंख फड़के तो यह भी महिला और पुरुष दोनों के लिए शुभ या अशुभ संकेत देती है। यदि किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो, उसे शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही उस व्यक्ति को कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। हो सकता है कि यह धन लाभ का संकेत भी दे रही हो।

ये भी पढ़ें:इस खास अंग पर हो तिल तो समझ जाएं आप हैं लाखों में एक, जल्द बनेंगे धनवान, होगी तरक्की
ये भी पढ़ें: क्या आप भी जानना चाहते हैं अगले जन्म में क्या बनेंगे आप...? गरुड़ पुराण खोलता है कर्मों के राज...

महिलाओं की दायीं आंख फड़कना Eye Blinking
जबकि महिलाओं की दाईं आंख फड़कना अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि महिलाओं की इस आंख का फड़कना अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि कोई अप्रिय घटना होने वाली है जिसके कारण आपको दुख हो सकता है।

दोनों आंखों का एक साथ फड़कना Eye Blinking
कई बार दोनों आंख एक साथ फड़कने लगती हैं। ऐसे में इसे शुभ समझा जाए या अशुभ। लेकिन आपको बता दें कि लोकमान्यताओं के मुताबिक यदि आपकी दोनों आंखें एक साथ फड़क रही हैं, तो यह संकेत होता है कि जल्द ही आप अपने पुराने दोस्तों से मिलने वाले हैं।