
Shaligram significance: इन दिनों शालिग्राम पत्थर की चर्चा देशभर में हो रही है। दरअसल पिछले दिनों रामलला की नगरी अयोध्या में इस पत्थर की टनो वजनी शिलाएं पहुंची हैं। जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। माना जाता है कि शालिग्राम में साक्षात भगवान विष्णु समाए हुए हैं। शालिग्राम 33 तरह के होते हैं। इनमें से 24 को भगवान विष्णु के स्वरूप से जोड़कर देखा जाता है। वहीं आपन केई लोगों के घरों में शालिग्राम पत्थर रखा देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि शालिग्राम घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है? वहीं इसे घर में स्थापित करने से शुभ परिणाम भी मिलते हैं। अगर नहीं तो पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है, शालिग्राम को घर में स्थापित करने से किस तरह के शुभ फल मिलत हैं?
दूर हो जाते हैं वास्तु दोष Shaligram significance
जिस घर में शालिग्राम की हर रोज नियम से पूजा की जाती है, उस घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि यदि आप वास्तु दोष के कारण परेशान हैं, तो अपने घर में तुरंत विधिवत पूजा के साथ शालिग्राम स्थापित करें और नियमित रूप से उनका पूजा-पाठ करें।
बरसती है बेशुमार दौलत Shaligram significance
शास्त्रों में शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है, इसीलिए इसे घर में स्थापित करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि एक बार मां लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हो जाएं, तो उसके घर से गरीबी कोसों दूर हो जाती है। ऐसे लोगों के घर हमेशा धन-धान्य से भरे रहते हैं। उन्हें जीवन का हर सुख-सुविधा मिलती है।
Updated on:
3 Feb 2023, 1:34 PM IST
Published on:
3 Feb 2023, 1:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.