scriptMahashivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले मिलें ये संकेत, तो समझें भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर इच्छा जल्द होगी पूरी | Mahashivratri 2023: Indication of blessings of Lord Shiva on you | Patrika News
त्योहार

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले मिलें ये संकेत, तो समझें भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर इच्छा जल्द होगी पूरी

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही संकेत जिनसे आप जान सकते हैं कि भोलेनाथ आप खुश हैं और जल्द ही आप पर उनकी कृपा बरसने वाली है। आपकी हर मनोकामना पूरी होने वाली है।

Feb 03, 2023 / 11:59 am

Sanjana Kumar

mahashivratri_pa_bhagwan_shiv_ki_kripa_ke_sanket.jpg

 

Mahashivratri 2023 : इस नए साल में 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। शिव और पार्वती को समर्पित यह दिन भगवान शिव और पार्वती को खुश करने और उनकी कृपा पाने का महत्वपूर्ण दिन माना गया है। वहीं क्या आप जानते हैं भगवान शिव की कृपा के संकेत महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले ही मिलने लगते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही संकेत जिनसे आप जान सकते हैं कि भोलेनाथ आप खुश हैं और जल्द ही आप पर उनकी कृपा बरसने वाली है। आपकी हर मनोकामना पूरी होने वाली है।


– Mahashivratri 2023 : समुद्र शास्त्र के मुताबिक यदि महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले आपको सपने में नजर आए कि आप दूध से शिवजी का अभिषेक कर रहे हैं, तो समझ लीजिए आपके जीवन के हर कष्ट जल्द ही दूर हो जाएंगे।

– Mahashivratri 2023 : यदि आपको सपनों में बेलपत्र या उसका पेड़ दिखाई दे तो यह सपना संकेत देता है कि भोलेनाथ आप पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। जल्द ही आपकी परेशानियां दूर होंगी।

– Mahashivratri 2023 : सपने में यदि आपको रूद्राक्ष की माला या उसका मनका दिखाई दे जाए, तो इसका अर्थ है कि आपको शिव जी का आशीर्वाद मिलने वाला है। दरअसल रूद्राक्ष को शिव जी का ही रूप माना गया है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि रूद्राक्ष सपनों में दिख जाए तो जल्द ही आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

– Mahashivratri 2023 : समुद्र शास्त्र के मुताबिक महाशिवरात्रि से पहले सपने में यदि नाग देवता दिखाई दें तो यह सपना धन वृद्धि का संकेत देता है। आपको भोलेनाथ के साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलने वाला है।

– Mahashivratri 2023 : समुद्र शास्त्र के मुताबिक महाशिवरात्रि से पहले यदि आपको सपने में काला शिवलिंग दिखाई दे, तो यह संकेत है कि आपको या तो नई नौकरी मिलने वाली है या फिर आपकी नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी। लेकिन यह सपना यह संकेत भी देता है कि आपको अपना कार्य पूरी ईमानदारी और धैर्य से करना चाहिए।

– Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि से पहले यदि आपको सपनों में मां पार्वती के साथ शिवजी भी दिखाई दें तो इस सपने को दांपत्य जीवन की खुशहाली का संकेत माना गया है। वहीं यदि कोई अविवाहित ऐसा सपना देखे तो जल्द ही उसके विवाह के योग बनते हैं। वहीं उसे मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले मिलें ये संकेत, तो समझें भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर इच्छा जल्द होगी पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो