3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खास अंग पर हो तिल तो समझ जाएं आप हैं लाखों में एक, जल्द बनेंगे धनवान, होगी तरक्की

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है समुद्र शास्त्र के मुताबिक किस खास अंग पर होने वाला तिल बनाता है आपको धनवान। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आपके तिल के हिसाब से कितने भाग्यशाली या धनवान हैं आप...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Feb 2023, 4:46 PM IST

lucky_moles_on_body.jpg

समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर होने वाले तिल या निशान भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ये तिल जहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं वहीं वह आपकी आर्थिक स्थिति को भी दर्शाते हैं। समुद्र शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल के निशान होने की अलग-अलग व्याख्या की गई है। माना जाता है कि यदि यही तिल किसी एक खास अंग पर हों तो व्यक्ति के पास बेशुमार दौलत होती है। वह ऐश्वर्य और वैभव से परिपूर्ण जीवन जीने वाला होता है। तिल जन्मजात भी हो सकते हैं और समय-समय पर नए तिल भी शरीर के अंगों पर नजर आते हैं। कुछ खास अंगों पर आने वाले तिल आपका भाग्य बताते हैं, आपक चरित्र, आपके स्वभाव और भविष्य का राज खोलते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है समुद्र शास्त्र के मुताबिक किस खास अंग पर होने वाला तिल बनाता है आपको धनवान। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आपके तिल के हिसाब से कितने भाग्यशाली या धनवान हैं आप...

माथे पर तिल
माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानियों को दर्शाता है। वहीं यदि तिल माथे के दाहिनी ओर हो तो यह सुख, ऐश्वर्य, खुशी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

भौंहों के बीच तिल
भौंहों के ठीक बीच में तिल हो तो इसे काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाली से भरा होता है। वहीं यह तिल संकेत देता है कि व्यक्ति जल्द ही धनवान होने वाला है।

होठों पर तिल
होंठों पर तिल लोभ, कामुक और विलासिता को दर्शाता है। ऐसी महिलाओं के लोग दीवाने होते हैं। हालांकि ये महिलाएं ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

गालों पर तिल
गालों पर तिल आपको बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल हो तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ तिल हो तो यह कुछ परेशानियों का संकेत देता है।
नाक पर तिल
नाक का तिल आपके बेहद झगड़ालू होने का सबूत देता है। हालांकि ऐसे लोगों को कम मेहनत पर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली भी मानी जाती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद करने वाली होती हैं।

पेट पर तिल
जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है, माना जाता है कि ये लोग स्वभाव से पेटू, चटोरे या कहें कि खाने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे आदमियों को मीठा खूब पसंद होता है। वहीं पेट पर तिल होना यह भी संकेत देता है कि व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान है। वह अपने ज्ञान और बुद्धि से खूब धन अर्जित करता है। ऐसे लोग जीवन में धन अर्जित तो करते हैं, लेकिन पैसे भी बहुत खर्च करते हैं। अगर समय रहते यह पैसा बचाना सीख जाएं तो, जीवन में बहुत धनवान व्यक्ति बन सकते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही समृद्धि पा लेते हैं। आपको बता दें कि लाखों में सिर्फ कुछ ही लोग होते हैं, जिनके पेट पर तिल होता है।

कमर पर तिल है शुभ
यदि आपकी कमर पर तिल है, तो आप खुशनसीब हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक कमर पर तिल होना शुभता का संकेत देता है। वहीं किसी महिला या पुरुष को गुप्तांग पर तिल उसके विपरीत व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण को दर्शाता है।

जांघों पर तिल
जांघ पर तिल महिलाओं को आकर्षित बनाता है। माना जाता है कि जिल महिलाओं की जांघ पर तिल होता है ऐसी महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।

पैरों में तिल का निशान
यदि किसी महिला या पुरुष के पैरों में तिल का निशान होता है तो वह उसके लिए शुभ माना जाता है। यह तिल संकेत देता है कि व्यक्ति उच्च पद पर पहुंच रहा है।