जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा! कैसा रहेगा आपके लिए 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 का समय?
हर रोज जिंदगी में छोटे बड़े बदलाव देखने में आते ही हैं, जैसे कभी आज का दिन बहुत शानदार रहा तो उसका अगला दिन कई बार काफी मायूस करने वाला भी हो जाता है। ऐसे में अपने भविष्य को लेकर हर व्यक्ति कई तरह की आशाएं रखता है।
हर दिन की तरह ही जीवन में हर सप्ताह भी कई तरह के नए अनुभवों को हमारे सामने लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने का इच्छुक रहता है।
ऐसे में इस सप्ताह (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021) ग्रहों की गणना जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार यह सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं।
1. मेष साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
आलस्य इस सप्ताह आप पर हावी रह सकता है, जिसके कारण आपके द्वारा लापरवाही भी संभव है। जिसका सीधा असर आपके कॅरियर व व्यवसाय पर पड़ने की संभावना है। ऐसे में आपको आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बहुत सावधान रहना होगा अन्यथा वे आपको किसी झूठे आरोपों में फंसा सकते हैं।
सप्ताह के बीच में फिजुल खर्ची आपके लिए समस्या बन सकती है। उचित होगा अपने लव पार्टनर पर विश्वास करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारियों के अलावा वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
भाग्य दरवाजे इस समय आपके साथ रहेगा। जिसके चलते आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कॅरियर-व्यवसाय में प्रगतिके साथ ही उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को कोई मनमाफिक पद मिलने की संभावना है। सेेहत अच्छी रहने के साथ ही प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता के बीच घर में किसी शुभ कार्यक्रम का माहौल रहेगा।
3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
इस सप्ताह यदि आप किसी योजना की मदद से काम समय पर पूरा करेंगे, तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। वहीं यदि इस दौरान आपकी किसी के साथ अनबन होने पर आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। सप्ताह के मध्य में वाहन चलाते समय खास सावधानी रखनी होगी।
इस समय व्यापार में आने वाली थोड़ी बहुत मुश्किलों से पार पाने के लिए आप अपने शुभचिंतकों की मदद ले सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों में दरार और प्रेमी से दूर होने के कारण इस समय आपका मन थोड़ा उदास रहेगा।
4. कर्क साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
यह समय शुभ रहने की संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ तो बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है। इस समय बाजार में फंसा पैसा निकलने की संभावना के बीच धन का आगमन बना रहेगा, लेकिन साथ ही ख़र्चों की भी अधिकता रहेगी।
इस समय जमीन से जुड़ा कोई भी सौदा करने से पूर्व किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह अवश्य लें। जीवन साथी के साथ प्रेम और सामंजस्य रहेगा। बिना पढ़े कहीं पर भी हस्ताक्षर न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
इस दौरान कार्यस्थल और घर, दोनों जगहों पर कोई भी महत्वपूर्ण काम करते समय अत्यधिक सावधान रहे, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ ही शारीरिक कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाते समय अपने सामान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
व्यापार को विस्तार देने के विचार पर किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। अपने प्रतिष्ठान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही किसी के बहकावे में आएं। प्रेमी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
6 .कन्या साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
इस समय काम की अधिकता के चलते आप काफी व्यस्त रहेंगे। सप्ताह मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। राजनीतिक लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन आप में से अधिकांश अपनी मेहनत और लगन से लोगों को प्रभावित कर लेंगे।
सप्ताह के अंतिम पड़ाव पर ज्यादा खर्चा हो सकता है। इस दौरान परिजनों से सहयोग कम मिलने से मन उदास रहेगा। लेकिन दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।
7. तुला साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
यह सप्ताह मध्यम रहने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। इस दौरान मित्रों के सहयोग में कमी के साथ ही किसी सगे-संबंधियों का विरोध चिंता का कारण बन सकता है। वहीं सट्टा और शेयर नुकसान के कारण बन सकते हैं।
बिजली से जुड़ी सामग्री का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के आखिरी में जमीन-भवन से जुड़ी कोई बड़ी डील संभव है, लेकिन इस पूरे मामले में किसी सीनियर की सलाह अवश्य लें। इस समय सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, अन्यथा आप मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।
8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र आपसे नाराज हो सकते हैं। जबकि इस समय दोस्तों का सहयोग अधूरे कार्यों पूरा करने में मदद करेगा।
ध्यान रहे ऐसा कोई कदम न उठाएं जो व्यापार में नजदीकी फायदा तो करें लेकिन, दूर का नुकसान कर दे। कोर्ट के बाहर किसी बड़े मामले को सुलझाना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उचित होगा अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
9. धनु साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत सामने आने के साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जिनके साथ आप भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करेंगे।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं छोटे निवेश व्यवसायियों को बड़ा मुनाफा देने की संभावना के बीच अचानक बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आएगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या के साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
10. मकर साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने की संभावना है। इस समय पैसों के आगमन के साथ ही ख़र्चों की भी अधिकता रहेगी। सेहत और रिश्तों को लेकर सप्ताह के शुरुआत में काफी सावधान रहना होगा।
कोई पुराना रोग उभरने की संभावना के बीच संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता रहेगी। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को पद या नई जिम्मेदारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
पिछले सप्ताह की अपेक्षा ये सप्ताह अच्छा रहने की उम्मीद होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से सप्ताह के शुरुआत में जमीन-भवन से जुड़ा विवाद सुलझने से मन को राहत मिलेगी। सत्ता पक्ष से लाभ के पूरे योग के बीच कॅरियर कारोबार में उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी।
सरकारी योजना या कार्यालय में फंसा पैसा थोड़े से प्रयास से निकल आएगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि के साथ ही इस सप्ताह के अंत में परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है। इस समय सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
12. मीन साप्ताहिक राशिफल (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021)
आप पर इस सप्ताह अत्यधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। यहां तक कि किसी और के काम की जिम्मेदारी भी कार्यक्षेत्र में आपके सिर आ सकती है। लेकिन मित्रों के सहयोग से आप इस जिम्मेदारी को निभा लेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में मिली सफलता आपका मनोबल बढ़ा देगी।
भाई-बहनों से तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों की बाधाएं दूर होने के साथ ही प्रेमी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के मामले में मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। इस सप्ताह आप कुछ नया सामान भी खरीदने की संभावना के बीच सप्ताह के अंत में परिवार के किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।