धर्म और अध्यात्म

Rashi Parivartan on 20 June: वक्री गुरु का कुंभ में राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को बनाएगा मालामाल!

ये परिवर्तन ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण...

5 min read
Jun 15, 2021
retrograde guru in Aquarius

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के ठीक 5 दिन बाद यानि 20 जून, 2021 को विद्या के कारक गुरु यानि देवगुरु बृहस्पति वक्री गति करते हुए में कुंभ में गोचर करेंगे।

इसके बाद यह 14 सितंबर, 2021 को मार्गी गति शुरु करते हुए पुन: मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के इस परिवर्तन का सर्वाधिक असर कुंभ राशि पर होगा, वहीं इसका विशेष प्रभाव वृषभ व मिथुन राशि पर भी पड़ेगा।

मकर के समान ही कुंभ भी शनिदेव की राशि है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिदेव DevGuru Brahaspati का सम्मान तो करेंगे, लेकिन इस दौरान वे करेंगे अपने ही मन की। यानि कुछ मामलों में गुरु को भी वे अपमानित कर सकते हैं।

पंडित एसके पांडे के अनुसार गुरु का ये परिवर्तन ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अपना शुभ-अशुभ असर पड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं 20 जून से 14 सितंबर तक का समय सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

गुरु के परिवर्तन का 12 राशियों पर प्रभाव...

1. मेष राशि: गुरु का ये परिवर्तन आपकी राशि से 11वें भाव यानि आय भाव में होगा। जिसके चलते सफलता के लिए काफी मेहनत करने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखना होगा। इस समय दांपत्य जीवन में परेशानियों के बीच धन की हानि भी हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ समय बिताने के अलावा पैसा सोच समझकर ही खर्च करें।

2. वृषभ राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 10वें भाव यानि कर्म भाव में रहेंगे। यह समय व्यापार के लिए तो अच्छा है, लेकिन कोई नया कार्य शुरु करने से इस समय बचना चाहिए। आर्थिक पक्ष सामान्य रहने के बीच किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। साथ ही वाद- विवाद में न पड़ें।

3. मिथुन राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 9वें भाव यानि भाग्य भाव में रहेंगे। जिसके चलते आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही धैर्य से काम करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने की उम्मीद के बीच ये समय शिक्षा क्षेत्र के लोगों के लिए थोड़ा कठिन रहने की संभावना है।

4. कर्क राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 8वें भाव यानि आयु भाव में रहेंगे। जिसके कारण आपको सेहत सहित कई अन्य प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। धन-लाभ की संभावना के बीच किसी भी कार्य को अच्छे से समझने के बाद ही शुरु करें। बचत की भी इस समय आपको कोशिश करनी होगी।


5. सिंह राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 7वें भाव यानि विवाह भाव में रहेंगे। जिसके कारण दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय किसी पर अत्यधिक भरोसा नुक्सानदेह साबित होने की संभावना के बीच लेन- देन से बचें। अन्यथा आर्थिक समस्याएं सामने आ सकती हैं।

6. कन्या राशि: इस समय गुरु आपकी राशि से 6ठें भाव यानि शत्रु व रोग भाव में रहेंगे। ऐसे में सेहत से जुड़ी परेशानियों के बीच शत्रुओं आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा इस दौरान वैवाहिक जीवन में दिक्कतों के अलावा कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां सामने आ सकती हैं। जबकि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे।


7. तुला राशि: इस समय गुरु आपकी राशि से 5वें भाव यानि बुद्धि व पुत्र भाव में रहेंगे। इस दौरान आपको अपनी बुद्धि के प्रयोग से समस्याओं से बाहर आना होगा। बच्चों को लेकर घर में कुछ मन मुटाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने की संभावना के बीच इस समय लेन-देन व निवेश से बचें। सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा।


8. वृश्चिक राशि: इस समय गुरु आपकी राशि से 4थें भाव यानि सुख व माता भाव में रहेंगे। इस समय आर्थिक पक्ष मजबूत होने के चलते आप नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वहीं वाद विवाद से दूर रहते हुए मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों से भी जुझना पड़ सकता है।

9. धनु राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 3रें भाव यानि पराक्रम भाव में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय धैर्य से काम लेते हुए धन- लाभ की प्राप्ति की जा सकती है। वहीं मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग के बीच जीवन की कुछ परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ सकता है।


10. मकर राशि : इस समय गुरु आपकी राशि से 2रें भाव यानि धन व वाणी भाव में रहेंगे। ऐसे में खर्चों में वृद्धि के चलते आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


11. कुंभ राशि: इस समय गुरु आपकी ही राशि में यानि लग्न भाव में रहेंगे। जिसके कारण पद- प्रतिष्ठा के साथ ही मान- सम्मान में बढ़ौतरी के योग के बीच आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लेकिन इस समय सेहत का खास ध्यान रखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले अच्छी से सोच लें।


12. मीन राशि: इस समय गुरु आपकी राशि से 12वें भाव यानि व्यय भाव में रहेंगे। इस समय आप शत्रुओं पर जीत हासिल करने के साथ ही कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से भी जुड़ सकते हैं। लेकिन इस समय खर्चें को लेकर चिंता हो सकती है, अत: खर्चों में कमी लाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय आश्चर्य से भरा रहेगा।

Also Read
View All