धर्म

Astrology: खाली लोटा मंदिर ले जाने से आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, जानें पूजा के ये जरूरी नियम

ज्योतिष शास्त्र में पूजा के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करना जरूरी होता है ताकि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2022, 3:57 PM IST
jyotish shastra, mandir jane ke niyam, mandir kaise jana chahie, sandhya puja vidhi, astrology tips for good luck, worship rules,
Astrology: खाली लोटा मंदिर ले जाने से आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, जानें पूजा के ये जरूरी नियम

हर व्यक्ति यही प्रार्थना करता है कि उसके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और उसके सभी काम निर्विघ्न संपन्न हों। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मंदिर में जाकर पूजा और प्रार्थना करने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलने के साथ ही व्यक्ति को आत्मिक शांति प्राप्त होती है। लेकिन जीवन में शुभता बनाए रखने के लिए पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है अन्यथा पूजा का संपूर्ण कभी प्राप्त नहीं हो पाता...

पूजा का लोटा घर से ही भरकर ले जाएं
बहुत से लोग पानी छलकने के डर से या फिर पूजा की थाली भारी होने के कारण पूजन सामग्री के साथ खाली पानी का लोटा ही लेकर चले जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे गलत माना गया है। आपको मंदिर जाते समय घर से ही लोटे में पानी भरकर ले जाना चाहिए। अन्यथा मंदिर में खाली लोटा लेकर जाने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

शाम को दीपक जरूर जलाएं
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक सुबह शाम दोनों समय की पूजा को बड़ा महत्व दिया गया है। मान्यता है कि शाम के समय अपने घर के मंदिर में दीपक जलाकर उसे पूरे घर में घुमाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

पूजा के कपड़े अलग रखें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूजा के वस्त्रों को कभी भी अपने रोजाना के वस्त्रों से नहीं मिलाना चाहिए इन्हें अलग रखें। साथ ही ध्यान रखें कि पूजा के वस्त्रों को पहनकर कोई अन्य काम या भोजन ना करें। मान्यता है कि पूजा के वस्त्र अलग रखने से उनमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: नारियल बिना अधूरी है कलश स्थापना, इसके ये उपाय खोल सकते हैं आपकी तरक्की के रास्ते

Updated on:
28 Jul 2022, 3:57 PM IST
Published on: