धर्म

ज्योतिष शास्त्र: सुख और सौभाग्य के लिए राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली

ज्योतिष शास्त्र: कन्या राशि के लोगों को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नागचंपा की खुशबू वाले हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके...

2 min read
holi colors as per zodiac sign, astrology tips for good luck, astro tips in hindi, holi 2022, ज्योतिष शास्त्र, होली के रंग, jyotish shastra hindi, rashi ke anusar holi,
ज्योतिष शास्त्र: सुख और सौभाग्य के लिए राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम और उल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। जहां एक तरफ रंगों के बिना होली का त्योहार अधूरा है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी रंगों का बड़ा महत्व होता है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार आपको किन रंगों से होली खेलनी चाहिए जिससे आपके जीवन में सुख-सौभाग्य का वास हो सके...

1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों को होली के दिन लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही लाल रंग में यदि गुलाब की महक हो तो ये और भी बेहतर है।

2. वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को गुलाबी या नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

3. मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन है उन्हें पीले या हरे रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो पीले रंग में चंपा की खुशबू डाल सकते हैं।

4. कर्क राशि
क्योंकि कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को सिल्वर यानी चांदी जैसे रंग से होली खेलनी फलदायी हो सकती है।

5. सिंह राशि
इस राशि के व्यक्तियों को पीले या नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं।

6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नागचंपा की खुशबू वाले हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-शांति का वास रहेगा।

7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों को नीले रंग से होली का त्योहार मना कर एक-दूसरे को रंग लगाना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि वृश्चिक राशि के लोगों को रोज मैरी खुशबू वाले मरून रंग से होली खेलनी चाहिए।

9. धनु राशि
जिस किसी की राशि धनु है उनके लिए पीले रंग से होली खेलना अच्छा माना जाता है।

10. मकर राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इसलिए मकर राशि के लोग नीले रंग से होली खेलें तो काफी अच्छा रहेगा।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक बैंगनी रंग से होली खेलकर त्योहार मनाएं।

12. मीन राशि
इस राशि के जातक लेमन ग्रास की महक वाला पीला रंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Published on:
17 Mar 2022 04:54 pm