धर्म

Budh Margi 2022: पूरे 21 दिन बाद बुध होंगे मार्गी, 5 राशि वालों की धन-दौलत बढ़ने के आसार

बुध के मार्गी होने से सभी राशि वालों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन ये चाल 5 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगी।

2 min read
BudhBudh Margi 2022: पूरे 21 दिन बाद बुध होंगे मार्गी, 5 राशि वालों की धन-दौलत बढ़ने के आसार Margi 2022: पूरे 21 दिन बुध होंगे मार्गी, 5 राशि वालों की धन-दौलत बढ़ने के आसार

बुध 4 फरवरी को मार्गी हो जाएंगे। बुध की ये चाल कई राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। कई लोगों का संचार कौशल बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उपयुक्त रहेगा। बुध के मार्गी होने से लोगों को व्यापार में तरक्की हासिल होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। जानिए किन राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगी बुध की ये चाल।

मेष राशि: इस राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जो लोग खुद का व्यापार चला रहे हैं उन्हें विशेष रूप से लाभ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। अनेक माध्यमों से पैसा घर आ सकता है।

वृषभ राशि: इस अवधि में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आप कोई भी काम पूरे मन से करेंगे। पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए ये अवधि अनुकूल दिखाई दे रही है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि: इस दौरान आपको करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। आप दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर पायेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पढ़ाई में अधिक मन लगेगा।

तुला राशि: आपको करियर में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि: करियर के लिहाज से ये चाल शानदार साबित होगी। व्यापार में आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 4 नाम वाले लड़के-लड़कियों का दिमाग, सबको छोड़ देते हैं पीछे

Updated on:
31 Jan 2022 04:02 pm
Published on:
31 Jan 2022 03:55 pm
Also Read
View All