धर्म

मेष और वृश्चिक वालों को मूंगा तो वृषभ वालों को हीरा करता है सूट, राशि से जानिए अपना शुभ रत्न

Astrology: व्यक्ति की कुंडली या ग्रहों की स्थिति के आधार पर सही रत्न धारण करना ही शुभ होता है। वरना गलत रत्न धारण करने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आपको कौन सा रत्न धारण करना चाहिए...

3 min read
मेष और वृश्चिक वालों को मूंगा तो वृषभ वालों को हीरा करता है सूट, राशि से जानिए अपना शुभ रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों को धारण करने से ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलती है। सभी ग्रहों से संबंधित अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। इस कारण व्यक्ति की कुंडली या ग्रहों की स्थिति के आधार पर सही रत्न धारण करना ही शुभ होता है। वरना गलत रत्न धारण करने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आपको कौन सा रत्न धारण करना चाहिए...

1. मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए मूंगा रत्न धारण करना शुभ होता है। क्योंकि इस रत्न का स्वामी ग्रह मंगल होता है जिससे संबंधित रत्न मूंगा होता है। मेष राशि वाले अपने दाएं हाथ की कनिष्ठा या तर्जनी उंगली में मंगलवार को लाल रंग का मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। मूंगा रत्न धारण करने से धन-वैभव में बढ़ोतरी होने के साथ ही स्वास्थ्य और रिश्ते भी बेहतर होते हैं।

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और इससे संबंधित रत्न हीरा धारण करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। हीरा धारण करने से व्यक्ति की खुशहाली और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। साथ ही यह रात में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। हीरा रत्न दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में शुक्रवार के दिन पहनना चाहिए।

3. मिथुन राशि
इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध माना गया है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग का पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। इससे आपकी वाणी में मधुरता आने के साथ ही आपको व्यापार, सेहत और धन का लाभ होता है। बुध ग्रह की स्थिति प्रबल करने वाला पन्ना रत्न बुधवार की सुबह स्नान के बाद दाएं हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा माना गया है और इस कारण इन लोगों को मोती रत्न पहनना चाहिए। मोती रत्न धारण करने से इनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही सुख सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती रत्न सोमवार के दिन दाएं हाथ की अनामिका या कनिष्ठा उंगली में पहनना शुभ माना जाता है।

5. सिंह राशि
सूर्य ग्रह इस राशि का स्वामी ग्रह है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए इससे उन्हें व्यापार में काम में लाभ और प्रसिद्धि मिलती है। माणिक्य रत्न सूर्य को बल प्रदान करता है। इस रत्न को रविवार के दिन दाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए।

6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए हरे कलर का पन्ना रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। पन्ना रत्न बुध को प्रबल बनाने के साथ ही इसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य लाता है। कन्या राशि वालों को पन्ना रत्न बुधवार के दिन दाएं हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन लोगों को हीरा रत्न धारण करना चाहिए हीरा रत्न धारण करने से जीवन में सुख-शांति में वृद्धि होती है। और यह रत्न आपके व्यक्तित्व को भी आकर्षक बनाता है। तुला राशि के लोगों को हीरा रत्न शुक्रवार के दिन दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि
मंगल इस राशि का स्वामी ग्रह होता है। इस कारण वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग का मूंगा रत्न पहनने से फायदे होते हैं। धन-वैभव का सुख देने के साथ ही यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और रिश्तों को बेहतर करने में मदद करता है। आप मूंगा रत्न को मंगलवार के दिन दाएं हाथ की कनिष्ठा या तर्जनी उंगली में धारण कर सकते हैं।

9. धनु राशि
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए इस राशि के लोगों को पीला पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। पुखराज रत्न विद्या, स्वास्थ्य और धन-दौलत का कारक माना जाता है। इस रत्न को आप बृहस्पतिवार के दिन दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में धारण कर सकते हैं।

10. मकर राशि
मकर राशि वालों का स्वामी ग्रह शनि होने के कारण इन जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए। आप इसे शनिवार के दिन दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहन सकते हैं। नीलम रत्न धारण करने से आपके आत्मविश्वास और प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होती है। साथ ही यह आपकी आर्थिक और शारीरिक स्थिति को भी मजबूत करता है।

11. कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनि होने के कारण इन लोगों के लिए नीलम रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इस रत्न के धारण करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसके सभी कार्य बनने लगते हैं। नीलम रत्न को कुंभ राशि के लोग शनिवार के दिन दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहन सकते हैं।

12. मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह राहु और शनि दोनों हैं। इस कारण इस राशि के लोगों के लिए पीला पुखराज या मूंगा या मोती रत्न धारण कर सकते हैं। लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले एक बार ज्योतिषीय सलाह अवश्य ले लें।

यह भी पढ़ें: बेहद अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी होती है मूलांक 2 वालों की, ये बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

Published on:
18 Apr 2022 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर