धर्म

ज्योतिष: फैशन के लिए नहीं बल्कि सोच-समझकर धारण करें हीरा रत्न, इन राशि वालों के लिए नहीं माना जाता शुभ

Diamond: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है इसलिए बहुत ही सोच-समझकर ज्योतिषीय इन्हें धारण करना चाहिए। वहीं कीमती रत्नों में से एक हीरा पहनना भी इन राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2022, 3:56 PM IST
who should not wear diamond, who can wear diamond astrology, diamond ring kis rashi walo ko pehna chahiye, diamond side effects, which zodiac sign cannot wear diamond, heera ratna ke nuksan
ज्योतिष: फैशन के लिए नहीं बल्कि सोच-समझकर धारण करें हीरा रत्न, इन राशि वालों के लिए नहीं माना जाता शुभ

आजकल बहुत से लोगों के लिए हीरा पहनना एक फैशन सा बन चुका है। कीमती रत्नों में से एक हीरा महिलाओं का तो बेहद प्रिय होता है। लेकिन सभी रत्न धारण करना हर किसी के लिए शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में हीरा का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है जो कुंडली में वैभव, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, सुख-सुविधाओं और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें हीरा रत्न धारण न करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं कि ज्योतिष अनुसार किन लोगों को हीरा रत्न नहीं पहनना चाहिए...

हीरा इन राशियों के लिए नहीं माना जाता शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हीरा रत्न मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जाता। इसलिए ज्योतिषीय सलाह के बिना हीरा रत्न धारण करने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये लोग कर सकते हैं धारण
वहीं माना जाता है कि वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर, तुला और कुंभ लग्न के लोगों के लिए हीरा फलदायी होता है। इसके अलावा यदि कुंडली में शुक्र और शनि ग्रह शुभ स्थिति में हैं तो भी हीरा रत्न धारण करने के फायदे मिल सकते हैं। ज्योतिष अनुसार हीरा रत्न को सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर किसी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को धारण करना शुभ होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: इस समय सोने वालों से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, जीवन में बढ़ता है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

Updated on:
25 Jul 2022, 3:56 PM IST
Published on: