धर्म

ज्योतिष शास्त्र: नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि में कमी

ज्योतिष शास्त्र: जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं उन्हें नवरात्र में अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई भी चांदी की चीज...

2 min read
ज्योतिष शास्त्र: नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि में कमी

इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व 2 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर नौ दिनों यानी 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस साल कोई भी तिथि घट नहीं रही है। नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में बहुत महत्व रखता है। इन नौ दिनों में मां अम्बे के 9 स्वरूपों की विशेष आराधना की जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा-पाठ के अलावा नवरात्र में कुछ चीजों की खरीदारी करना भी बहुत फलदायी माना गया है। तो आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाने से सुख-समृद्धि भी घर आती है...

1. मिट्टी का घर
नवरात्रि में छोटा सा मिट्टी का घर खरीदकर लाएं और उसे घर के पूजा स्थल के में मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें। इससे आपके घर परिवार में सदा सुख शांति बनी रहेगी। वहीं अगर आप नया घर बनाने की सोच रहे हैं तो भी ये उपाय शुभ माना जाता है।

2. चांदी की वस्तु
जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं उन्हें नवरात्र में अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई भी चांदी की चीज खरीदनी चाहिए। चांदी की वस्तु लाकर मां अम्बे को समर्पित कर दें। इससे आपको पैसों की कभी कमी नहीं होगी।

3. सुहाग सामग्री
अगर आप अपने और अपने परिवार के सौभाग्य की कामना करते हैं तो संपूर्ण सुहाग की सामग्री खरीदकर नवरात्रि के नौवें दिन मां काली को अर्पित करें।

4. मौली
जो लोग कार्य क्षेत्र में सफल होने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें नवरात्रि में किसी भी दिन मौली खरीदकर और उसमें 9 गांठें लगाकर माता रानी के आगे रख देनी है। इससे आपके सभी रुके हुए कार्य अच्छे से पूर्ण हो जाएंगे।

5. त्रिकोण पताका
जिन भक्तों को विदेश यात्रा का सुख प्राप्त करना है वे लोग नवरात्रि के पहले दिन एक लाल रंग की त्रिकोण पताका घर लाएं और नौ दिनों तक पूजा करने के बाद उसे नवमी के दिन मां दुर्गा के किसी मंदिर में गुंबद पर लगा आएं।

Updated on:
21 Mar 2022 01:24 pm
Published on:
21 Mar 2022 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर