धर्म

चाणक्य नीति: पैसों से जुड़ी इन बातों को हमेशा रखेंगे याद तो कभी नहीं होगी धन की कमी

चाणक्य नीति: यदि व्यक्ति के पास पैसा है और वह उसका इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाता है, तो उसे कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर पैसों से जुड़ी इन बातों को हमेशा याद रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से व्यतीत होता है...
2 min read
चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य, धन लाभ से जुड़ी बातें, मां लक्ष्मी की कृपा, चाणक्य नीति की बातें, chanakya niti in hindi, chanakya neeti book, chanakya niti money,
चाणक्य नीति: पैसों से जुड़ी इन बातों को हमेशा रखेंगे याद तो कभी नहीं होगी धन की कमी

महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य को बेहतर जीवन जीने के लिए कई तरीकों के बारे में जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के निजी जीवन, मित्रों, रिश्तेदारों, व्यापार, नौकरी, धन दौलत आदि से जुड़ी बातों को गहराई से समझाया है। साथ ही चाणक्य नीति के अनुसार यदि मनुष्य धन मिलने पर उसका सही इस्तेमाल करता है तो उस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है। इसलिए आइए जानते हैं कि धन से जुड़ी हुई वे कौन सी जरूरी बातें हैं जो आपको हमेशा याद रखनी चाहिएं...

1. अपने फायदे के लिए किसी को धोखा ना दें
चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति स्वार्थी होकर अपने मुनाफे के लिए दूसरों को धोखा देता है उस पर मां लक्ष्मी की कभी कृपा नहीं होती। धन लाभ और अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा देना बहुत ही गलत काम है। इसलिए बाद में कष्ट नहीं झेलना है तो इस आदत को आज ही छोड़ दें।

2. पैसे का लालच ना करें
लालच एक बुरी बला, ये बात तो आपने सुनी ही होगी। चाणक्य नीति में भी कहा गया है कि जो लोग धन का लालच करते हैं, उन्हें कभी खुशी और संतुष्टि नहीं मिल सकती। साथ ही वे लोग मानसिक रूप से भी परेशान रहते हैं। इसलिए यदि मां लक्ष्मी की कृपा पानी है तो किसी चीज का लालच ना करें।

3. खर्चों की योजना बनाएं
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को कभी भी बेफिजूल खर्चा नहीं करना चाहिए। हमेशा जरूरी काम के लिए और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही पैसे का उपयोग करना उचित होता है। अगर आप अनावश्यक चीजों में अपना धन खर्च करते हैं तो आगे चलकर आपको दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है, जो आपकी वित्तीय संकट का कारण बनता है।

Updated on:
05 Apr 2022 11:14 am
Published on:
05 Apr 2022 11:14 am