धर्म

Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर अंधा विश्वास करना पड़ सकता है आप पर ही भारी, संभलकर रहने में है भलाई

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन में एक पथप्रदर्शक की भांति कार्य करती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन में आने वाली बाधाओं को सूझबूझ से हल करने और अपने आसपास के विरोधियों को पहचानने की सीख दी है।

2 min read
Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर अंधा विश्वास करना पड़ सकता है आप पर ही भारी, संभलकर रहने में है भलाई

Chanakya Niti Quotes: आचार्य चाणक्य प्राचीन समय के एक महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और बुद्धिमानी पुरुष थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने जीवन में जो भी सीखा उस ज्ञान और अनुभव का वर्णन चाणक्य नीति में किया है। आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू से जुड़ी बातों का जिक्र अपने नीतियों में किया है। वहीं आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को जीवन के जहर मोड़ पर सूझबूझ से आगे बढ़ने और रास्ते में आने वाली समस्याओं को हल करने के उपाय बताए हैं।

इसके अलावा आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमारे आसपास मौजूद लोगों का अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर जीवन पर पड़ता है। इसलिए किसी पर भी भरोसा करने से पहले विचार जरूर करना चाहिए। अंधा विश्वास आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार किन लोगों पर अंधा विश्वास करने से बचना चाहिए...


हथियार रखने वाले पर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने पास हथियार रखता हो उस पर अंधा भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए ऐसे मनुष्य की बातों में न तो आसानी से आएं और न ही इन लोगों से किसी बात पर उलझें। ये हथियारधारी लोग किसी बात पर क्रोधित होकर आपको चोट भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है।

सत्ताधारी व्यक्ति पर
आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोग जो आपसे कई गुना ताकतवर और सत्ताधारी हैं उन पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। क्योंकि अगर गलती से कभी आपकी कोई बात इन्हें खटक जाए तो ये अपनी सत्ता के बल पर आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं और आप मुसीबत में पड़ जाएंगे।

लालची पुरुषों पर
जो मनुष्य लालची होता है वो किसी दूसरे का तो क्या ही भला चाहेगा क्योंकि उसका ये लालच उसके स्वयं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार लालची व्‍यक्ति पर कभी भी आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अपने छोटे से लाभ के लिए आपका फायदा उठा सकते हैं। वहीं आपके विरोधियों के साथ मिलकर भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2022 Upay: नवरात्रि में इस 1 उपाय से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, हर मनोकामना पूरी होने की है मान्यता

Updated on:
27 Sept 2022 01:06 pm
Published on:
27 Sept 2022 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर