धर्म

चाणक्य नीति: जीवन में चाहते हैं सकारात्मक परिवर्तन तो इन बातों का रखें ख्याल

चाणक्य नीति: चाणक्य नीति के अनुसार अगर व्यक्ति के पास रूप-रंग, धन-दौलत सब है लेकिन ज्ञान यानि विद्या नहीं है तो उसका जीवन बेकार है। ऐसे लोगों को आचार्य चाणक्य ने पलाश के फूलों की संज्ञा दी है।
2 min read
ccc.jpg

महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन में आने वाली चुनौतियों का लड़ने और सफल होने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। साथ ही उन्होनें सगे-संबंधियों और यहां तक कि दुश्मनों से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया है। इसलिए अगर आप भी जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं तो चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ख्याल...

1. ज्ञान बिना सब बेकार है
चाणक्य नीति के अनुसार अगर व्यक्ति के पास रूप-रंग, धन-दौलत सब है लेकिन ज्ञान यानि विद्या नहीं है तो उसका जीवन बेकार है। ऐसे लोगों को आचार्य चाणक्य ने पलाश के फूलों की संज्ञा दी है। उन्होनें कहा है कि जिस तरह पलाश के फूल दिखने में तो खूबसूरत लगते हैं, लेकिन उनमें कोई सुगंध नहीं होती। उसी प्रकार ज्ञान के बिना मनुष्य का भी यही हाल होता है। वहीं विद्या से पूर्ण व्यक्ति को सभी जगह सम्मान मिलने से उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते रहते हैं।

2. संपत्ति का दान सोच-समझकर करें
आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि अगर आप सामर्थ्यवान हैं तो भी याद रखें कि अपनी संपत्ति हर किसी को न दें। विद्वान लोगों को अपनी संपत्ति का दान केवल पात्र को ही करें। क्योंकि पात्रहीन व्यक्ति को कितनी भी अच्छी चीज क्यों न दे दो वह उसका उपयोग गलत चीजों में करके उसे बिगाड़ देता है। यानि जिस प्रकार समुद्र का पानी खारा होने के बावजूद बादल को देने से वर्षा के रूप में हमें मीठा जल प्राप्त होता है।

3. लालच को त्याग दें
अगर आपने अपने मन को संयमित कर लिया तो उससे बड़ी कोई चीज नहीं है। यानि संतोषी व्यक्ति हमेशा सुख पाता है। लोभ इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। उसे सब कुछ मिलने के बाद भी वह और पाने की चाहत में लगा रहता है। इसलिए अपने जीवन में सकरात्मकता बनाए रखने के लिए लोभ को त्याग दें।

Updated on:
19 Mar 2022 03:38 pm
Published on:
19 Mar 2022 03:37 pm