
Bhagwan Ganesha Mantra Jaap: शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा से व्यक्ति को विद्या, बुद्धि, ज्ञान, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश को उनकी प्रिया चीजों से मनाया जाए तो वे अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक बुधवार का दिन लंबोदर की सेवा, पूजा के लिए उत्तम होता है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप बहुत फलदायी माना गया है...
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप
1. भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए मंत्र
ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।
2. कार्य सिद्धि गणेश मंत्र
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।
3. गजानंद एकाक्षर मंत्र
ऊँ गं गणपतये नमः।।
4. गणेश गायत्री मंत्र
ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।
5. ग्रह दोष निवारण मंत्र
‘गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
6. गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
7. कष्टों से मुक्ति पाने के लिए मंत्र
गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।
द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥
विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।
द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्॥
विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित्।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: जीवन में सुख-शांति के आने का संकेत है सपने में बचपन के दोस्त को देखना, लेकिन दोस्तों से जुड़े सभी सपने होते हैं शुभ?