धर्म

ज्योतिष: इस रंग के जूते-चप्पल पहनना माना जाता है अशुभ, जीवन में उत्पन्न हो सकती है दरिद्रता

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का शुभ-अशुभ प्रभाव भी आपके जीवन पर होता है क्योंकि रंगों का संबंध किसी ना किसी ग्रह से माना गया है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार इस रंग के जूते-चप्पल पहनना अशुभ माना गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2022, 3:07 PM IST
brihaspati grah ko majboot karne ke upay, yellow color shoes, kamjor brihaspati ke upay, astrology tips for good luck, astrology tips for money, latest religious news,
ज्योतिष: इस रंग के जूते-चप्पल पहनना माना जाता है अशुभ, जीवन में उत्पन्न हो सकती है दरिद्रता

हमारे शास्त्रों में खरीदारी के लिए भी कुछ विशेष दिन शुभ माने गए हैं लेकिन आजकल लोग किसी भी दिन और किसी भी रंग की चीजें खरीद लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का संबंध विभिन्न ग्रहों से होने के कारण इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ता है। लेकिन आजकल बदलते दौर और फैशन के चक्कर में लोग इन नियमों को नहीं मानते जिसके कारण जीवन में नकारात्मकता पैदा हो सकती है। साथ ही जीवन में दरिद्रता पैदा होने लगती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार किस रंग के जूते-चप्पल पहनना आपकी सुख-समृद्धि में बाधा बन सकता है...

कभी नहीं पहनें इस रंग के जूते-चप्पल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल खरीदते समय केवल उनके डिजाइन पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि रंगों का ध्यान रखकर भी जूते खरीदने चाहिए। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक पीले रंग के जूते-चप्पल पहनना अशुभ माना गया है क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित होता है। वहीं जब आप पीले रंग के जूते-चप्पल पहनते हैं तो इससे कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। कुंडली का कमजोर बृहस्पति ग्रह जातक के जीवन में धन, वैभव, संतान वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

हालांकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आप भूरे, लाल, काले, सफेद और नीले रंग के जूते-चप्पल पहन सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: हर रविवार इस पाठ से होगी सभी इच्छाएं पूर्ण, धन-प्रतिष्ठा में वृद्धि की है मान्यता

Updated on:
8 Jul 2022, 3:07 PM IST
Published on: