शास्त्रों में बताया गया है कि सबसे पहले सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। हथेलियों के दर्शन करने के बाद ‘कराग्रे वसते लक्ष्मि:, कर मध्ये सरस्वती। कर मूले तु गोविन्द:, प्रभाते कर दर्शनम्।।’ मंत्र को बोलें।
Good Morning Tips: कहते हैं अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा निकलने की संभावना रहती है। शास्त्रों में कुछ बातें बताई हैं जिन्हें अपनाने से आपका दिन शानदार गुजर सकता है। कहते हैं इन उपायों को करने से व्यक्ति के स्वभाव में सकारात्मकता आती है जिससे वो अपना हर काम बेहतर तरीके से कर पाता है। इन उपायों के शुभ प्रभाव से धन-धान्य की भी कभी कमी नहीं होती और किस्मत का दरवाजा खुला रहता है। जानिए बिस्तर छोड़ते ही सुबह सबसे पहले आपको क्या काम करने चाहिए।
शास्त्रों में बताया गया है कि सबसे पहले सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। हथेलियों के दर्शन करने के बाद ‘कराग्रे वसते लक्ष्मि:, कर मध्ये सरस्वती। कर मूले तु गोविन्द:, प्रभाते कर दर्शनम्।।’ मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का उच्चारण करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इसके बाद दूसरा काम ये करना चाहिए कि जमीन पर पैर रखने से पहले धरती माता से क्षमा मांगे। शास्त्रों में धरती को हमारी माता माना जाता है जो हमारा बोझ उठाती है। इसलिए उठते ही पहले धरती माता को अपने हाथ से स्पर्श कर उनकी जय करें। इसके बाद अपना पैर जमीन पर रखें। मान्यता है ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं और शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
सुबह स्नान जरूर करें। संभव हो तो नहाने के पानी में रोजाना थोड़ा सा गंगाजल मिला लें। इसके बाद स्नान करते समय सभी तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों के नाम का मन में ध्यान करें। मान्यता है ऐसा करने से आपको सभी तीर्थों का पुण्य मिलता है।
यह भी पढ़ें: फरवरी 2022 में 4 राशि वालों की किस्मत का खुल सकता है ताला, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल
नहाने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के लिए तांबे का पात्र सबसे अच्छा माना जाता है। सूर्य देव को जल देने से शरीर में ऊर्जा आती है। कुंडली में सूर्य देव की शुभ स्थिति रहती है। जिससे व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त होने के साथ उसकी आर्थिक वृद्धि भी होती है।
सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी के पौधे में भी जल चढ़ाएं। फिर घर के मंदिर में पूजा पाठ करें। शंख बजाएं। ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं मां लक्ष्मी के ये मंत्र, इनके जाप से धन संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं दूर