धर्म

Pitra Paksha 2021: इन चीज़ों का दान आपको कर देगा कई परेशानियों से मुक्त!

आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के भी हैं कई उपाय

3 min read
Sep 24, 2021
Special dan on pitra paksha

साल 2021 के पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है जो 6 अक्टूबर तक चलेंगे। ऐसे में इस दौरान लोग अपने पितरों के श्राद्ध तर्पण के कार्य में लगे हुए हैं। इस पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। हिंदू संस्कृति में 16 दिन का यह पक्ष अपने पूर्वजों को धूप-ध्यान देने का समय माना गया हैं।

वहीं जानकारों व पंडितों के अनुसार पितृपक्ष के दौरान आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के भी कई उपाय किए जा सकते हैं।

पंडित एके शर्मा के अनुसार इसके लिए हमें पितृपक्ष में कुछ खास चीजों का दान करना होता है, जिनके संबंध में माना जाता है कि इनके दान से व्यक्ति के जीवन में अन्य परेशानियों से छुटकारे के साथ ही आर्थिक संपन्नता भी आती है।

पंडित शर्मा के अनुसार यूं भी पितृ पक्ष में दान पुण्य करने का खास महत्व है, वहीं इससे पूर्वज तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही आर्थिक समृद्धि भी आती है।

इस समय क्या करें दान
पं. शर्मा के अनुसार पितृ पक्ष में पितृदोषों से मुक्ति सहित आर्थिक संपन्नता के लिए जो चीजें दान करनी चाहिए उनका वर्णन कई धार्मिक पुस्तकों में भी मिला है, साथ ही इनमें से अधिकांश चीजें तकरीबन हर घर में आसानी से मिल जातीं हैं।

1. गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान नमक का दान करना खास माना गया है। जानकारों के अनुसार इस दौरान नमक का दान जहां यम का डर दूर करता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस समय गुड़-नमक का दान करना आर्थिक संपन्नता लाता है।

IMAGE CREDIT: patrika

2. पितृ पक्ष के दौरान काले तिल का दान काफी महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि इसका दान करने से आप पर कोई परेशानी आने से पहले ही उसे आपके पितृ रोक लेते हैं।

3. चांदी का दान पितृपक्ष में बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में चूंकि हर कोई चांदी दान देने में सक्षम नहीं हैं तो इस स्थिति में आप दूध और चावल भी दान कर सकते हैं। ये दोनों चीजें चंद्र की कारक मानी गई हैं, वहीं पुराणों में भी पितरों का निवास स्थान चंद्रमा के ऊपरी भाग में ही बताया गया है।

4. वहीं गरूड़ पुराण सहित शास्त्रों में भी यह कहा गया है कि, पूर्वजों के निमित्त वस्त्रों का दान करने से हमेशा ही पितरों की कृपा बनी रहती है। इसमें खासकर दुपट्टे व धोती का दान सबसे खास माना जाता है।

5. माना जाता है कि छाते का पितृ पक्ष में दान पूर्वज को प्रसन्न करने वाला माना गया हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि जिसे जीवन में सुख-शांति की आशा हो, पितृपक्ष में उसे छाते का पितरों के नाम से अवश्य दान करना चाहिए।

6. पितरों के निमित्त किसी जरूरतमंद को पितृ पक्ष में जूते चप्पल जरुर दान करना काफी विशेष माना जाता है। माना जाता है कि यदि आप आर्थिक संकटों में फंसे हुए हैं तो पितरों की शांति के लिए जूते-चप्पल का दान अवश्य करें,माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी परेशानी हल हो जाएगी।

Published on:
24 Sept 2021 04:58 pm
Also Read
View All