Dream Interpretation: सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में हर सपने का कोई ना कोई मतलब बताया गया है। मान्यता है कि सपने में दिखाई देने वाली चीज आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है...
हम सभी सोते समय कई तरह के सपने देखते हैं। कई सपने आपको सुखद अहसास करवाते हैं तो कुछ सपने देखकर आप डर से उठ खड़े होते हैं और कुछ हमारी समझ से परे। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अर्थ बताया गया है। इसी प्रकार माना जाता है कि सपने में किन्नर को देखना बड़ा ही शुभ होता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शुभ सपनों के बारे में...
1. सपने में किन्नर दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किन्नर दिखाई देना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर आप सपने में किसी किन्नर को पैसे देते हैं तो इससे बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। वहीं अगर आपको ऐसा सपना दिखाई दे तो आपको वास्तविकता में भी किसी किन्नर को एक सिक्का देना चाहिए और बदले में किन्नर से एक सिक्का लें भी। मान्यता है कि इससे धन लाभ होने के साथ ही कुंडली में शनि और बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।
2. सपने में किसी सुहागिन महिला को देखना
यदि किसी को सपने में नई-नवेली दुल्हन दिखाई देती है तो इसे लक्ष्मी माता की आप पर कृपा का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना आपके व्यापार अथवा नौकरी में उन्नति का संकेत होता है। वहीं ऐसा सपना दिखाई दे तो आपको शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करने साथ ही किसी सुहागिन महिला को भेंट स्वरूप कुछ देना चाहिए।
3. सपने में किसी बुजुर्ग को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो इसे भी एक बेहद शुभ सपना माना जाता है। माना जाता है कि यदि सपने में आपके बुजुर्ग आपको कोई खाने की चीज आशीर्वाद स्वरूप देते हैं तो आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी समेत जून माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार