धर्म

फेंगशुई शास्त्र: घर और व्यापार की सारी नेगेटिविटी को दूर कर सकता है फेंगशुई का ये पौधा, जानें इसे लगाने का सही स्थान और दिशा

फेंगशुई शास्त्र: घर में सुख-शांति बनाए रखने और कार्यों में तरक्की हासिल करने के लिए फेंगशुई का ये पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। साथ ही इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है।

2 min read
फेंगशुई शास्त्र, बैम्बू प्लांट, vastu tips for bamboo palnt, घर और ऑफिस में बांस का पौधा लगाने के फायदे, सुख-समृद्धि, धन लाभ, मां लक्ष्मी, right direction, home and office for money, bamboo plant for home, bamboo plant in room, bamboo plant for money,
फेंगशुई शास्त्र: घर और व्यापार की सारी नेगेटिविटी को दूर कर सकता है फेंगशुई का ये पौधा, जानें इसे लगाने का सही स्थान और दिशा

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार पेड़ पौधों को घर या दफ्तर दफ्तर में लगाने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होकर सकारात्मक ऊर्जा का फैलाव होता है। फेंगशुई शास्त्र में बांस या बैंबू के पौधे को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में घर में सुख-शांति बनाए रखने और कार्यों में तरक्की हासिल करने के लिए बांस का पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। लेकिन गलत दिशा और स्थान पर लगाने से आपको इसके विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं बांस का पौधा लगाने का सही तरीका और उसके फायदे...

बांस का पौधा लगाने का सही तरीका

घर या ऑफिस में 2-3 फीट तक बढ़ने वाला बांस का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में लगाना फायदेमंद होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन ध्यान रखें कि बांस का पौधा कभी भी ऐसी जगह ना लगाएं जहां खिड़की हो और बांस के पौधे पर सीधी धूप आए।
साथ ही ध्यान रखें कि हर हफ्ते इसका पानी बदलते रहें। बांस के पौधे को हमेशा कांच के गमले में डालकर और लाल रिबन बांध कर रखना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि बांस के पौधे या बैंबू प्लांट को कभी भी कमरे या ऑफिस में गमले में रखकर ऊंचाई वाली जगह पर नहीं टांगना चाहिए, क्योंकि इससे घर और दफ्तर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बांस का पौधा लगाने के फायदे-

1. बांस के पौधे से फैलने वाली सकारात्मक ऊर्जा के कारण घर परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और रोगों से बचाव होता है।
2. अपने दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए बेडरूम में भी बांस का पौधा लगाया जा सकता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार इससे पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम में बढ़ोतरी होती है।
3. बच्चों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्टडी रूम में चार बांस के छोटे पौधे लगाना सफलता दिला सकता है।

4. किसी खास अवसर पर अपने मित्रों या दोस्तों को बांस का पौधा तोहफे में भी दिया जा सकता है। इससे रिश्तेदारी में प्रेम बना रहता है।
5. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और पैसों की कमी से बचने के लिए भी फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर और दफ्तर में बांस का पौधा लगाना सकारात्मक परिणाम देता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

Published on:
14 Apr 2022 05:17 pm