First Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 8:59 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा।
First Moon Eclipse 2022: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक ही सीध में आ जाते हैं तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिसके परिणामस्वरूप चंद्र ग्रहण लगता है। इस साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को सोमवार के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 8:59 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। यूं तो सूर्य तथा चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन इनका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी बताया गया है। ऐसे में ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर हो सकता है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान महिलाओं को क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए...
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय रखा हुआ खाना दूषित माना जाता है। इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। हालांकि आप चंद्र ग्रहण के 3-4 घंटे पहले तक कुछ खा सकती हैं।
2. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली या धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और साथ ही सिलाई, कटाई जैसे काम भी नहीं करने चाहिएं।
3. धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर में अंदर ही रहें, क्योंकि इस समय ग्रहण की किरणों का असर गर्भवती महिला के पेट में पल रहे शिशु पर पड़ने से गर्भस्थ शिशु की मानसिक और शारीरिक सेहत को नुकसान हो सकता है।
4. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाएं मन में भगवान का नाम लें और तुलसी का पत्ता अपनी जीभ पर रखकर दुर्गा मां की स्तुति करें।
5. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह भी कहा गया है कि चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान कर लेना चाहिए ताकि सारा नकारात्मक प्रभाव दूर हो सके। अन्यथा गर्भ में पल रहे शिशु को त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
यह भी पढ़ें: घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए साफ-सफाई में वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान