धर्म

हरियाली तीज व्रत की पूरी पूजा विधि विस्तार से यहां देखें

Hariyali Teej Puja Vidhi: आज 31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत को रखती हैं। आइए जानते हैं इस व्रत की संपूर्ण पूजा विधि...
2 min read
hariyali teej 2022 puja vidhi in hindi, hariyali teej 2022 date, hariyali teej 2022 date puja time, hariyali teej vrat vidhi, hariyali teej ki puja kaise karen, hartalika teej mantra,
हरियाली तीज व्रत की पूरी पूजा विधि विस्तार से यहां देखें

Hariyali Teej 2022 Puja Vidhi, Muhurat And Mantra: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व खास महत्व रखता है। सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल आज के दिन 31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाओं और कुमारी कन्याओं के लिए हरियाली तीज का व्रत बहुत खास माना गया है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का दोबारा मिलन हुआ था। हरियाली तीज को 'श्रावण तीज' या 'छोटी तीज' के नाम से भी जानते हैं। अब आइए जानते हैं हरियाली तीज व्रत की पूजा विधि...

हरियाली तीज 2022 पूजा मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 31 जुलाई 2022 को सुबह 2:59 बजे से होकर इसका समापन 1 अगस्त 2022 को सुबह 4:18 बजे होगा।


हरियाली तीज पूजा विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लें। घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करके वहां पर एक चौकी लगाएं। चौकी पर माता पार्वती के साथ भगवान भोलेनाथ, गणेश जी, कार्तिकेय जी और नंदी की तस्वीर अथवा प्रतिमा स्थापित करें।

इसके बाद सोलह श्रृंगार की सभी सामग्री, एक हरी साड़ी, अक्षत आदि अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव को वस्त्र, धतूरा, भांग बेलपत्र, आक का फूल चढ़ाएं। साथ ही चंदन, अक्षत, फूल, फल आदि से गणेश जी, कार्तिकेय जी और नंदी का पूजन करें। पूजन के बाद हरियाली तीज की कथा सुनें। फिर धूप-दीप से आरती उतारें। इसके बाद भोग लगाकर प्रसाद रूप में बांट दें।

हरियाली तीज के दिन इन मंत्रों का जाप करें-
माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए
ॐ उमायै नम:
ॐ पार्वत्यै नम:
ॐ जगद्धात्र्यै नम:
ॐ जगत्प्रतिष्ठयै नम:
ॐशांतिरूपिण्यै नम:
ॐ शिवायै नम:

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए
ॐ हराय नम:
ॐ महेश्वराय नम:
ॐ शम्भवे नम:
ॐ शूलपाणये नम:
ॐ पिनाकवृषे नम:
ॐ शिवाय नम:
ॐ पशुपतये नम:
ॐ महादेवाय नम:

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: ये 4 राशि के लोग होते हैं सोलो ट्रिप के दीवाने, इसके आगे नहीं भाता इन्हें किसी का साथ

Updated on:
31 Jul 2022 10:48 am
Published on:
31 Jul 2022 10:47 am