29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: ये 4 राशि के लोग होते हैं सोलो ट्रिप के दीवाने, इसके आगे नहीं भाता इन्हें किसी का साथ

जब भी हम कहीं बाहर घूमने जाने की सोचते हैं तो अपने परिवार या दोस्तों का ख्याल आता है लेकिन कुछ ऐसी राशि के लोग हैं जिन्हें अकेले घूमने में ही मजा आता है। सोलो ट्रिप के दीवाने ये लोग कोई रिस्क उठाने से भी नहीं डरते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 30 Jul 2022, 6:14 PM IST

jyotish shastra, solo trip, zodiac sign personality test, Aries, Virgo, Sagittarius, Pisces, zodiac signs who like to travel, zodiac signs who like to be alone,

ज्योतिष: ये 4 राशि के लोग होते हैं सोलो ट्रिप के दीवाने, इसके आगे नहीं भाता इन्हें किसी का साथ

जीवन की भाग-दौड़ से अलग हटकर अपनी पसंद की जगह पर जाना और मौज मस्ती का आनंद लेना किसे अच्छा नहीं लगता। वहीं अगर उस सफर में अपने परिवार वालों या दोस्तों का साथ मिल जाए तो ट्रिप का मजा भी दुगना हो जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशि के लोग हैं जिन्हें अकेले घूमने में ही मजा आता है। सोलो ट्रिप के शौकीन इन राशियों के लोग अपने रास्ते में आने वाले हर रिस्क का अकेले सामना करने का भी साहस रखते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां...

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोग अकेले यात्रा करने का जोखिम उठाने के काबिल माने जाते हैं। इन्हें जब भी फुर्सत मिलती है तो किसी एडवेंचर वाली जगह पर जाना इनकी प्राथमिकता होती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग जब भी सोलो ट्रिप पर जाते हैं तो उसके फायदों के बारे में पहले सोचते हैं। ये लोग घूमने का मजा लेने के अलावा अपनी यात्रा को किसी उद्देश्य से ही प्लान करते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोग कहीं घूमने के लिए किसी साथी की तलाश नहीं होती बल्कि उन्हें अकेले यात्रा करने में ही मजा आता है। हालांकि सोलो ट्रिप के दौरान इन लोगों को दूसरे लोगों से मिलना-जुलना और उनकी संस्कृति के बारे में जानना बड़ा अच्छा लगता है।

मीन राशि
ज्योतिष अनुसार मीन राशि वाले लोगों की कल्पनाशक्ति बड़ी कमाल की होती है। ऐसे में ये लोग खुद के साथ थोड़ा समय बिताने के लिए ही अकेले घूमना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन पर जाना रास आता है।

यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र: घर में इस जगह सुनहरा ड्रैगन रखना माना जाता है बेहद शुभ, समृद्धि और सौभाग्य का है प्रतीक