धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: जीभ पर किस तरफ तिल होना तरक्की का देता है संकेत, जानें

Samudrik Shastra: हमारे शरीर पर कई हिस्सों पर छोटे काले निशान मौजूद होते हैं जिन्हें तिल कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ भाग ऐसे हैं जिन पर तिल होना शुभ संकेत माना जाता है।
2 min read
auspicious moles, jeebh par til hona kaisa hota hai, peeth par til hone ka matlab, til shubh ashubh,til samudrik shastra, jeebh ke niche til hona, baye gal par til hona, नाभि पर तिल होना, सामुद्रिक शास्त्र, जीभ पर तिल होना, दाएं गाल पर तिल होने का मतलब,
सामुद्रिक शास्त्र: जीभ पर किस तरफ तिल होना तरक्की का देता है संकेत, जानें

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और मौजूद तिलों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। शरीर के कुछ तिल व्यक्ति की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में तिलों की स्थिति को शुभ अथवा अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है। इसी प्रकार जीभ के निचले हिस्से पर तिल होना एक शुभ संकेत माना जाता है। तो आइए जानते हैं शरीर के इन भागों पर मौजूद तिल क्या इशारा करते हैं...

1. जीभ पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जीभ के निचले हिस्से पर तिल होना अच्छा माना जाता है। जिन लोगों के जीभ के निचले हिस्से पर तिल होता है वे कला के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। वहीं ऐसे लोग खाने-पीने के भी बड़े शौकीन होते हैं। वहीं जीभ के उपरी हिस्से पर तिल के होने को अशुभ माना जाता है।

2. नाभि पर तिल होना
जिन लोगों की नाभि पर तिल मौजूद होता है उन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। ये लोग सुख-सुविधाओं से युक्त जीवन व्यतीत करते हैं।

3. गाल पर तिल होना
समुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों की दाएं गाल पर तिल होता है उन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती है। वहीं ये लोग तर्क-वितर्क करने में भी पीछे नहीं हटते। इसके अलावा बाएं गाल पर तिल का होना व्यक्ति के खर्चीले स्वभाव को दर्शाता है।

4. पीठ पर तिल का होना
जिन लोगों की पीठ पर तिल का निशान होता है वे लोग बड़े मेहनती होते हैं और अपनी कर्मठता के बल पर जीवन में तरक्की पाते हैं। साथ ही इनके पास पैसों की कमी भी नहीं होती।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र में कांच का टूटना माना जाता है शुभ, लेकिन क्या टूटे कांच का इस्तेमाल करना सही है?

Updated on:
06 Jun 2022 04:42 pm
Published on:
06 Jun 2022 04:42 pm