धर्म

HAPPY HOLI: इन जगहों पर मनाई जाती है सबसे अतरंगी होली

यूं तो दक्षिण भारत की होली इतनी प्रसिद्ध नहीं है परंतु कर्नाटक के हम्पी में मनाई जाने वाली होली का अपना एक रंग होता है। कर्नाटक के हम्पी में होली के दिन लोग खूब सारे...

2 min read
unusual holi celebration, holi celebration 2022, holi celebration in udaipur, karnataka holi, panjab holi, gujrat holi, अतरंगी होली,
इन जगहों पर मनाई जाती है सबसे अतरंगी होली

दुनियाभर में धूम-धाम और उल्लास से मनाया जाने वाला होली का त्योहार सबका पसंदीदा होता है। होली पर रंगों का विशेष महत्व तो है ही लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां बड़े ही अतरंगी ढंग से होली मनाई जाती है। तो आइए जानते हैं इस स्थानों के बारे में...

1. उदयपुर
उदयपुर की होली बहुत ही शानो-शौकत वाली होती है। रजवाड़ी ढंग से मनाई जाने वाली इस होली में मेवाड़ के राजा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया जाता है। इस होली के उत्सव में आपको पूरे राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने के मौका मिलता है। बड़ी-बड़ी झांकियां निकाली जाती हैं। साथ ही सभी अतिथियों को सिटी पैलेस लेकर जाया जाता है। वहीं बड़े से बोर्न फायर के साथ एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

2. कर्नाटक
यूं तो दक्षिण भारत की होली इतनी प्रसिद्ध नहीं है परंतु कर्नाटक के हम्पी में मनाई जाने वाली होली का अपना एक रंग होता है। कर्नाटक के हम्पी में होली के दिन लोग खूब सारे रंग और पानी की होली खेलते हैं। साथ ही तेज धुनों पर चलने वाले यहां के लोकगीतों का अपना मज़ा होता है। जिन पर सभी लोग झूमते नजर आते हैं।

3. पंजाब
पंजाब की होली भी काफी मशहूर है। इसे यहां होला मोहल्ला नाम से बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस पारंपरिक त्योहार का आयोजन हर वर्ष पंजाब के आनंदपुर साहिब में होता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यहां होली का त्योहार रंगो से नहीं खेला जाता बल्कि इस दिन पंजाब में तलवारबाजी, मार्शलआर्ट तथा घुड़ सवारी आदि का आयोजन किया जाता है। वहीं सभी अथितियों को गुंझिया, पूरी-हलवा और मालपुआ खिलाया जाता है।

4. गुजरात
वैसे तो आपने आमतौर पर जन्माष्टमी के अवसर पर ही मटकी फोड़ कार्यक्रम के बारे में सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि गुजरात में होली पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसे गोविंदा होली के नाम से जाना जाता है। साथ ही साथ रंगोत्सव भी खूब अच्छा होता है।

Updated on:
18 Mar 2022 07:15 am
Published on:
17 Mar 2022 06:57 pm