धर्म

साल 2020 में धन की है चाहत तो 1 जनवरी से राशि के अनुसार करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

जानें, राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय

2 min read
Dec 17, 2019
गोवर्धन पूजा : राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को लगाएं यह भोग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

कुछ ही दिनों के बाद साल 2020 का आगमन होने वाला है। नए साल पर कई लोग अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए कई तरह के उपाय भी करना वाले हैं। कुछ लोग सुख-शांति के लिए, तो कुछ लोग धन के लिए। सभी लोगों की अलग-अलग मनोकामनाएं हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि साल 2020 में आपको क्या करना है...

मेष राशि: साल 2020 में मेष राशि के जातक हर दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें। लाल चंदन का तिलक माथे या कंठ पर लगाएं। ऐसा करने से धन से संबंघित सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


वृष राशि: साल 2020 में वृष राशि के जातकों को नियमित रूप से भगवान शिव को जल अर्पित करें। इसके अलावा अपने पास एक चांदी का सिक्का रखें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से धन से संबंधित सारे समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक साल 2020 में हनुमान जी की उपासना करें। साथ ही मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर लाल फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से धन से संबंधित सारे समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

कर्क राशि: साल 2020 में कर्क राशि के जातक वर्ष मां लक्ष्मी की उपासना करें। साथ ही हर दिन श्री सूक्तम का पाठ करें। ऐसा करने से घर में धन की वर्षा होगी।


सिंह राशि: नए साल में सिंह राशि के जातक गणेश जी की उपासना करें। हर रोज रोली मिला जल सूर्य को अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होगा।


कन्या राशि: नव वर्ष में कन्या राशि वाले मां दुर्गा की उपासना करें और हर मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें। ऐसा करने से घर में धन की वर्षा होगी।


तुला राशि: नए साल तुला राशि के जातक शनिदेव की उपासना करें और हर शनिवार को दीपदान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न रहेंगे और धन की वर्षा होगी।


वृश्चिक राशि: साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की उपासना करें। हो सके तो सोने या पीतल का छल्ला धारण करें। ऐसा करने से धन से संबंधित सारे समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


धनु राशि: नए साल में धनु राशि के जातक सूर्य देव की उपासना करें। इस राशि के जातक अपने से एक तांबे का सिक्का जरूर रखें। ऐसा करने आपकी किस्मत सूर्यदेव की तरह चमकेगी।


मकर राशि: नए साल पर मकर राशि के जातक शनि देव की उपासना करें। साथ ही हर शनिवार को दीपदान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न रहेंगे और उनकी कृपा से धन से संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


कुंभ राशि: साल 2020 में कुंभ राशि के जातक भगवान भोलेनाथ की उपासना करें। अगर संभव हो तो सोमवार का व्रत अवश्य रखें। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न रहेंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देंगे।


मीन राशि: नए साल में मीन राशि के जातक रुद्राक्ष धारण करें और हर दिन गायत्री मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

Published on:
17 Dec 2019 11:29 am
Also Read
View All