
व्यक्ति के अंगों की बनावट और रंग के आधार पर ही नहीं बल्कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दांतों की बनावट से भी लोगों के स्वभाव, गुणों, आदतों और भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। सभी लोगों के दांतो की बनावट एक जैसी नहीं होती। कुछ लोगों के दांत एक दम जमे हुए और समान होते हैं, जबकि कुछ लोगों के दांत ऊपर-नीचे असमान बनावट वाले होते हैं। तो आइए जानते हैं दांतों की बनावट किसी व्यक्ति के बारे में क्या जानकारी देती है...
1. दांतों के बीच गैप होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतों के बीच में जगह यानी गैप होता है वे लोग विश्वसनीय होते हैं। इन्हें अपने रिश्ते निभाना भी बखूबी आता है।शादी के बाद ऐसे लोग अपने पार्टनर का भी हर सुख-दुख में साथ देते हैं। इन लोगों की एक-एक पैसे को सोच-समझकर खर्च करने की आदत के कारण कई बार लोग इन्हें कंजूस समझ लेते हैं लेकिन ये लोग मितव्ययी होते हैं। अनावश्यक चीजों पर खर्च करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। अपने बजट का ध्यान रखकर चलना इनकी आदत में शामिल है।
2. असमान बनावट वाले दांत होना
जिन लोगों के दांतों की बनावट एक जैसी नहीं होती उनके बारे में कहा जाता है कि इन लोगों को जीवन में बहुत सी सफलताएं मिलती हैं। ये लोग बातूनी तो बहुत होते हैं लेकिन दिल के भी साफ होते हैं। जो इनके मन में होता है वही जुबान पर भी। साथ ही माना जाता है कि असमान आकार के दांतों वाले लोग सृजनात्मक और बुद्धिमान होते। साथ ही ऐसे व्यक्ति हर काम को भरपूर ऊर्जा के साथ करते हैं।
यह भी पढ़ें: अकाल मृत्यु के भय से छुटकारा दिला सकते हैं ये उपाय, बरसती है सूर्य देव और यम की खास कृपा