धर्म

मस्तमौला होते हैं लंबे चेहरे वाले लोग, जानिए चेहरे की शेप से कैसे पता लगाएं व्यक्ति का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र: व्यक्ति के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद निशानों द्वारा लोगों के व्यक्तित्व तथा भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं चेहरे की बनावट व्यक्ति के स्वभाव के कौन से राज खोलती है...

2 min read
सामुद्रिक शास्त्र, चेहरे की बनावट से स्वभाव, लंबा चेहरा, गोल चेहरा, अंडाकार चेहरा, पतला चेहरा, खुशमिजाज, अड़ियल, चिड़चिड़ा, मस्तमौला, face shape tells behavior, face shape astrology, samudrik shastra, face shape analysis,
मस्तमौला होते हैं लंबे चेहरे वाले लोग, जानिए चेहरे की शेप से कैसे पता लगाएं व्यक्ति का स्वभाव

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली के आधार पर उससे सम्बन्धित चीजों के बारे में बताया जाता है। उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद निशानों द्वारा लोगों के व्यक्तित्व तथा भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं चेहरे की बनावट व्यक्ति के स्वभाव के कौन से राज खोलती है...

1. लंबे चेहरे वाले व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का चेहरा लंबा होता है उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बड़े मस्तमौला होते हैं। इन लोगों को सफलता के साथ साथ अपनी जिंदगी मजे से जीना भी अच्छा लगता है। लंबे चेहरे वाले लोग दूसरों को प्रभावित करना अच्छे से जानते हैं और बहुत रोमांटिक भी होते हैं।

2. अंडाकार चेहरे वाले लोग
जिन लोगों के चेहरे का आकार अंडाकार यानी ओवल होता है, उन लोगों को नए नए लोगों से मिलना और नए दोस्त बनाने में काफी खुशी होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का चेहरा अंडाकार होता है, वे लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखने और उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करते हैं।

3. पतले चेहरे वाले लोग
पतले चेहरे वाले लोगों के बारे में माना जाता है कि इन लोगों का स्वभाव बहुत चिड़चिड़ा होता है और इन्हें हर छोटी बात पर चिंता होने लगती है। इन लोगों को बिना किसी दखलंदाजी के सारे फैसले खुद करना पसंद होता है। साथ ही सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि पतले चेहरे वाले लोग मुंहफट भी होते हैं।

4. गोल चेहरे वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के चेहरे का आकार गोल होता है वे लोग हर हाल में खुश रहना जानते हैं और उनकी सोच काफी सकारात्मक होती है। इन लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होने के कारण ये लोग हर महफिल की शान होते हैं।

Published on:
11 Apr 2022 02:57 pm