धर्म

Navratra 2021: सपने में होते हैं इन भगवान के दर्शन तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

सपने में देवी देवताओं के दर्शन होना

4 min read
Oct 08, 2021
gods in dreams

हिंदू धर्म के प्रमुख देवी देवताओं में से एक माता दुर्गा के नवदुर्गा पर्व (नवरात्रि/नवरात्रा) का शुभारंभ हो चुका है। आश्विन मास में आने वाली शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार 07 अक्टूबर 2021 से ही हुआ है।

ऐसे में आने वाले 9 दिन देवी मां की भक्ति में भक्त लीन रहेंगे। शक्ति की देवी मां दुर्गा के इन दिनों में कई बार लोगों को स्वप्न में देव—देवियों के दर्शन भी होते हैं। ऐसे में इनके दर्शन के संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला का कहना है कि हिंदुओं में अनेक देवी देवताओं की पूजा का विधान है। ऐसे में कुल 33 कोटी देवी देवताओं को मान्य किया गया है।

वहीं हर कोई किसी न किसी देवी या देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करता है। जिसका कारण ये होता है कि उन देव या देवी का आशीर्वाद हम पर बना रहे ताकि हमारा जीवन खुशहाल रहे।

वहीं तकरीबन हर कोई सोते में स्वप्न देखता ही है। ऐसे में जहां किसी भी दिन किसी को अच्छे सपने आते है तो वहीं किसी को बुरे या डरावने स्वप्न भी आते हैं। बुरे सपने जहां हमें कई बार डरा देते हैं, वहीं अधिकांश सपनों से जुड़ी बातों के संबंध में जागरुकता की कमी के कारण जान ही नहीं पाते।

ऐसे में ज्योतिष के जानकार पंडित शुक्ला का कहना है कि हर स्वप्न के पीछे कुछ कारण होते हैं। ऐसे में यदि आपको भी अपने सपने में कोई देवी-देवता दिखाई दें तो उसका अर्थ क्या होता है और इसका क्या लाभ मिलता है, यह जानना आवश्यक है।

IMAGE CREDIT: Patrika

ऐसे समझें सपने में भगवान का दिखना-
1 .शिवलिंग
सपने में शिवलिंग का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है, मान्यता के अनुसार शिवलिंग के दिखने का अर्थ ये होता है कि भगवान शंकर आप पर प्रसन्न हैं। माना जाता है कि आप अब तक अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख पा चुके हैं। और अब आपकी सभी समस्याओं का अंत होने वाला है और जीवन में उन्नति होने के साथ ही रुतबा और यश की प्राप्ति का इसे संकेत माना जाता है।

2. साक्षात भोलेनाथ
सपने में देवों के देव महादेव दर्शन देने का मतलब बुरा समय समाप्त होना माना जाता है। यानि आपके अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आपको यह सपना आए तो अगले दिन आप भगवान शिव जी के मंदिर में जाकर पूजा अवश्य करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

3. श्री कृष्ण
अगर सपने में आपको भगवान श्री कृष्ण जी दर्शन होते हैं तो इसका मतलब प्रेम संबंधित मामलों में अपार सफलता मिलना माना जाता है। यानि आप अपने प्रेम को हासिल अवश्य करेंगे।

4. श्री राम जी
सपने में भगवान श्रीराम जी के दिखने के संबंध में मान्यता है कि आपको अपने हर काम में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे और आप जीवन में खूब उन्नति करेंगे।

5. माता लक्ष्मी
सपने में माता लक्ष्मी जी कमल पर विराजित दिखें तो माना जाता है कि यह आपको कहीं से कोई रुका हुआ धन मिलने का संकेत है और व्यापार में भी बहुत बड़ा मुनाफ़ा होने वाला है।

6 .विष्णु जी
सपने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन होने के संबंध में माना जाता है कि यह सफलता का प्रतीक का संकेत है यानि इसका मतलब यह होता है सफलता आपके कदम चूमेगी।

7. माता दुर्गा
इनके अलावा सपने में दुर्गा मां को देखना शुभ सपना माना जाता है, लेकिन इस दौरान मां दुर्गा की मुद्रा कैसी है, इस पर पूरा परिणाम निर्भर करता है।
: दरअसल सपने में दुर्गा मां को लाल वस्त्रों में मुस्कुराते हुए देखना अत्यंत शुभ माना गया हैं। यह सपना आपके जीवन में आने वाले नये परिवर्तन की ओर संकेत करता है। ये परिवर्तन मुख्य रूप से आपकी शादी, संतान, नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हो सकते हैं। यह स्वप्न आने वाले समय में सफलता, दुश्मनक का आपसे भयभीत होना सहित जल्द ही किसी बीमारी से आपके ठीक होने का संकेत भी माना जाता है।

: वहीं सपने में दुर्गा मां शेर पर सवार दिखें तो यह सपना संकेत करता है कि आपका बुरा समय दूर होने वाला है और आपके अच्छे समय की शुरुआत होने वाली हैं।

: जबकि सपने में दुर्गा मां शेर पर सवार हों और शेर दहाड़ रहा हो तो यह सपना संकेत जीवन में किसी समस्या के आने का संकेत माना जाता हैं।

: इसके अलावा सपने में मां दुर्गा को काले या सफेद वस्त्रों में देखना या उन्हें दुःखी और रोते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता। इस सपने के संदर्भ में माना जाता है कि यह आपके आने वाले बुरे समय का संकेत है।

: इसके अतिरिक्त सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना शुभ माना जाता है, माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को होने वालेे लाभ हो और उन्नति का यह संकेत होता है।

: सपने में स्वयं को दुर्गा मां की पूजा करते देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह आपको शुभ समाचार मिलने का संकेत होने के साथ ही आपके सभी कष्ट दूर होने व आपके जीवन में खुशहाली आने का इशारा भी माना गया है।

: जबकि सपने में मां दुर्गा को क्रोधित देखना अत्यंत अशुभ माना जाता है, इस सपने का जो संकेत माना जाता है उसके अनुसार आप जाने-अनजाने में कोई गलती कर रहे है। ऐसे में इस सपने को देखने के बाद आपको विचार करना चाहिए और देवी मां से जाने अनजाने में हुई गलती की क्षमा प्रार्थना भी करनी चाहिए।

Published on:
08 Oct 2021 01:34 pm
Also Read
View All