
Sharadiya navratra 2021
हिंदू धर्म में शक्ति की पूजा के पर्व नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ऐसे में साल 2021 के शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
वहीं इस साल 2021 में दो तिथि एक ही दिन में पड़ने के कारण इस बार नवरात्रि का पर्व केवल 8 दिनों का ही रहेगा। यानि 07 अक्टूबर से शुरु हुआ शारदीय नवरात्र 2021 पर्व की धूम 14 अक्टूबर तक रहेगी। जिसके बाद 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
वहीं नवरात्र के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की चाल जहां कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करती दिख रही है, वहीं कुछ के लिए समस्याओं में इजाफा करती हुई भी दिख रही है, ऐसे में इन राशियों के जातकों को इस समय सतर्क रहना होगा।
1. मेष राशि
कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहने के बीच मित्र का सहयोग मिलेगा। साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता की संभावना के बीच आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। उचित रहेगा कि स्वभाव पर नियंत्रण रखते हुए, अति उत्साह से बचें। स्थानांतरण की संभावना है।
2. वृषभ राशि
आय में सुधार के बीच सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। भवन सुख में वृद्धि के बीच खर्चों में इजाफे की संभावना है। वहीं इस समय स्वयं के साथ ही पिता की सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा। वाहन पर खर्चे की संभावना के साथ ही मन में अशांति का भाव रहेगा। उचित होगा गुस्से की अधिकता पर नियंत्रण रखें।
3. मिथुन राशि
कभी अच्छा लगना तो कभी छोटी सी बात पर नाराज होने जैसी स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। क्रोध की अधिकता के चलते परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उचित होगा अपने व अपने बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
4.कर्क राशि
कारोबार में सुधार के बीच लाभ के अवसर आएंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना के बीच किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के बीच विदेश यात्रा के भी योग हैं। पारिवारिक सहयोग के चलते आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उचित होगा कि धैर्य बनाए रखने के बीच खुद को संयमित रखें।
5. सिंह राशि
मित्रों के सहयोग के बीच खर्चे में वृद्धि के आसार हैं। परिवार का साथ जहां आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, वहीं माता की सेहत परेशानी का विषय बन सकती हैं। उचित होगा कि रहन-सहन को व्यवस्थित बना कर रखें और मन के चलते परेशानियों में इजाफा न होने दें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
6.कन्या राशि
नौकरी में तरक्की की संभावना के बीच संपत्ति से धन मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना के साथ ही धार्मिक यात्रा संभव है।आत्मविश्वास की अधिकता के बीच कोई अनजाना डर परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन साथी की सेहत में सुधार के बीच यात्रा सुखद रहेगी।
7. तुला राशि
सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों के बीच आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रमोें के बीच उपहार मिल सकते हैं। कभी खुशी तो कभी नाराजगी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में परेशानियों के बीच पिता सहित खुद की सेहत का ध्यान रखें।
8. वृश्चिक राशि
कारोबार में विस्तार की संभावना के बीच पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विदेश यात्रा के योग का निर्माण होता दिख रहा है। पिता के सानिध्य के साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। उचित होगा कि कुछ परेशानियों के चलते बातचीत के दौरान संतुलित रहें।
9. धनु राशि
इस समय जहां नौकरी में पदोन्नति की संभावना के बीच वाहन प्राप्ति के भी योग बनते दिख रहे हैं, वहीं इस दौरान पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति की भी संभावना है। उचित होगा इस समय धैर्यवान बनकर अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। कुछ दिक्कतों के चलते कभी खुशी तो कभी नाराजगी का माहौल बना रहेगा।
10. मकर राशि
शासन सत्ता से सहयोग की संभावना के बीच नौकरी में तरक्की के अवसर बनेंगे। आत्मविश्वास की अधिकता वाणी में कठोरता उत्पन्न कर सकती है। वाहन की प्राप्ति की उम्मीद के बीच पढ़ाई में रुचि रखने वाले अपने परिवार से दूर जा सकते हैं।
11. कुंभ राशि
नौकरी में परिवर्तन की संभावना के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी बदलाव के योग हैं। अधिक परिश्रम व मित्रों के सहयोग से कुछ बिगड़ते कार्यों में सुधार देखने को मिलेगा। रहन-सहन में कष्ट रहने के बावजूद शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के बावजूद किन्हीं परेशानियों के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ाहट देखने को मिल सकती है। पिता का खास ध्यान रखना होगा।
12. मीन राशि
किसी दूसरे स्थान पर जाने की संभावना के बीच नौकरी में बदलाव की उम्मीद है। इसके चलते आय में बढ़ौतरी के साथ ही खर्चों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। वाणी में मधुरता के बावजूद कठोरता का अंश देखने को मिलेगा, उचित होगा कि बातचीत में संतुलित रहें। यात्रा की अधिकता के बीच जीवनसाथी की सेहत में सुधार की संभावना है।
Published on:
08 Oct 2021 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Ekadashi May 2026 Calendar: मई 2026 में आ रही हैं 2 बड़ी एकादशी, जान लें तारीख, पारण समय और खास नियम

