वास्तु शास्त्र: फेंगशुई की चीजों को घर में रखने से गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी तक तमाम परेशानियों से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं विभिन्न समस्याओं के लिए फेंगशुई की किन चीजों को घर में रखना लाभकारी होता है...
फेंगशुई शास्त्र जल और वायु तत्वों पर आधारित है। जहां फेंग का अर्थ वायु और शुई का अर्थ जल से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि फेंगशुई की चीजों को घर में रखने से गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी तक तमाम परेशानियों से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं विभिन्न समस्याओं के लिए फेंगशुई की किन चीजों को घर में रखना लाभकारी होता है...
1. अच्छी सेहत के लिए
फेंगशुई शास्त्र में बांस के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बांस के पौधे को अपने घर में उस स्थान पर लगाएं, जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। इससे सभी लोगों की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही ध्यान रखें कि इस बांस के पौधे को घर के पूर्वी कोने में रखना शुभ होता है।
2. गुप्त शत्रु से जीतने के लिए
धातु का कछुआ घर में रखना वास्तु दोष को दूर करने में सहायक होता है। फेंगशुई के अनुसार घर पर धातु का कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और गुप्त शत्रुओं पर जीत मिलती है। इसके लिए आप पानी से भरे जार में धातु के कछुए को घर की उत्तर दिशा में रख दें। इससे आपके धन में भी बढ़ोतरी होती है।
3. घर में बरकत बनाए रखने के लिए
घर के लोगों की उन्नति और सुखी जीवन के लिए फेंगशुई में लव बर्ड की तरह मछलियों के एक जोड़े को घर में लटकाना बहुत शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार मछलियों के इस जोड़े के प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है।
4. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में
फेंगशुई शास्त्र में कहा गया है कि अगर वास्तु दोष के कारण आपको लगातार आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
5. व्यापार में तरक्की के लिए
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के मुताबिक आपकी व्यापार अथवा नौकरी में तरक्की और धन लाभ के लिए घोड़े की मूर्ति घर पर रखना फलदायी होता है। क्योंकि घोड़े को उन्नति और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।