धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां, जिनके शरीर के इस हिस्से पर होता है तिल

सामुद्रिक शास्त्र: गर्दन पर तिल होना भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिन महिलाओं के गर्दन पर तिल होता है वह काफी बुद्धिमान मानी जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाओं के...

2 min read
सामुद्रिक शास्त्र: बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां, जिनके शरीर के इस हिस्से पर होता है तिल

सामुद्रिक शास्त्र में तिलों की स्थिति बहुत कुछ बयां करती है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल का मौजूद होना विभिन्न संकेत देता है। साथ ही ये तिलों की स्थिति उनके जीवन पर भी अलग-अलग प्रकार के प्रभाव डालती है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं के शरीर के किन भागों पर तिल की मौजूदगी शुभ मानी जाती है...

1. महिला के कमर पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस महिला के कमर पर तिल होता है उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। क्योंकि कमर पर तिल होना संपन्नता का संकेत माना जाता है। साथ ही कमर पर तिल धारण करने वाली महिला को जीवन में लंबे समय तक पढ़ाई-लिखाई करने का मौका मिलता है।

2. महिला के ठोड़ी पर तिल होना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल मौजूद होता है उनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। यानी उनका जीवन बिना किसी चीज की कमी के सुख से गुजरता है।

3. महिला के गर्दन पर तिल होना
गर्दन पर तिल होना भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिन महिलाओं के गर्दन पर तिल होता है वह काफी बुद्धिमान मानी जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि ये अपने हर काम को बड़ी चतुरता और धैर्य से करती हैं। साथ ही ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटती।

4. महिला के भौं पर तिल का होना
यदि किसी महिला के दाईं या बाईं भौं पर तिल है तो ऐसी महिलाओं का जीवन सरलता से गुजर जाता है। यानी उन्हें अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि महिलाओं के दोनों भौंहों के बीच में तिल पाया जाता है तो इसका अर्थ है कि वह महिला बहुत सौभाग्यशाली होती है।

Updated on:
02 Apr 2022 02:14 pm
Published on:
02 Apr 2022 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर