धर्म

Planetary Transit In June 2022: जून माह में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें क्या है इसका ज्योतिष महत्व

June 2022 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के गोचर का असर मानव के जीवन पर पड़ता है। जून 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

2 min read
Planetary Transit In June 2022: जून माह में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें क्या है इसका ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसी प्रकार इस साल 2022 में छठे महीने यानी जून में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर होगा। तो आइए जानते हैं जून माह में कौन से ग्रहों का होगा गोचर...

ये ग्रह बदलेंगे अपनी राशि- जून के महीने में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और गुरु ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

2 जून 2022, गुरुवार: मंगल ग्रह गोचर
जून महीने की 2 तारीख को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। यानी मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में मंगल ग्रह को मेहनत, शौर्य, शक्ति, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है।

3 जून 2022, शुक्रवार: बुध होंगे वक्री
जून महीने की 3 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री गति प्रारंभ करेंगे। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह वह सीधा चलने की बजाय उल्टी दिशा में चलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को शिक्षा, करियर, व्यापार या नौकरी सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है क्योंकि कुंडली में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है।

15 जून 2022, बुधवार: सूर्य ग्रह गोचर
ज्योतिष के अनुसार 15 जून 2022 को बुधवार के दिन ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होने जा रहा है। जिसके तहत सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होता है उसे हर क्षेत्र में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। वहीं सूर्य ग्रह की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा और तेज पर नकारात्मक असर डालती है।

20 जून 2022, सोमवार: बृहस्पति ग्रह गोचर
महीने की 20 तारीख को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को धन, वैभव, वैवाहिक जीवन, संतान और विद्या आदि का कारक माना जाता है।

22 जून 2022, बुधवार: शुक्र ग्रह गोचर
जून महीने की 22 तारीख को शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि में होगा। जिसके तहत शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माने जाने वाला शुक्र ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से गिर जाता है। जबकि कुंडली में मजबूत शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति के सुख-संपत्ति, धन और कीर्ति में वृद्धि करती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: सुख-समृद्धि की कामना के लिए हवन में इन चीजों से आहुति देना माना जाता है बेहद शुभ

Updated on:
25 May 2022 01:03 pm
Published on:
25 May 2022 01:01 pm
Also Read
View All