धर्म

बुध होंगे कन्या राशि में वक्री, तुला समेत इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शस्त्र के अनुसार 10 सितंबर 2022 से बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में वक्री होगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि वालों के जीवन पर शुभ तो कुछ पर अशुभ हो सकता है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिन्हें वक्री बुध के प्रभाव से इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

less than 1 minute read
tula rashifal september 2022, libra september 2022 horoscope, budh vakri september 2022, mercury retrograde september 2022, mercury retrograde in virgo 2022, कन्या राशि में बुध ग्रह, leo horoscope september 2022, aquarius horoscope september 2022, budh rashi parivartan 2022,
बुध होंगे कन्या राशि में वक्री, तुला समेत इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। वहीं ग्रहों का राजकुमार कहा जाने वाला बुध ग्रह जो भाषा, ज्ञान, वाणी, व्यवसाय और आयु का कारक माना गया है, उसका आधिपत्य मिथुन और कन्या राशि वालों पर होता है। बुध ग्रह 21 अगस्त 2022 से अपनी स्वराशि कन्या में हैं और अब 10 सितंबर 2022 को बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में ही वक्री होगा। साथ ही बता दें कि इसी राशि में वक्री होकर बुध ग्रह 2 अक्टूबर 2022 को फिर से मार्गी होगा। तो आइए जानते हैं 10 सितंबर को बुध के कन्या राशि में वक्री होने से किन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है...

सिंह राशि: वक्री बुध के प्रभाव से सिंह राशि वालों को जीवन में मिलाजुला फल मिलेगा। इस दौरान आपके परिवार के लोगों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा।

तुला राशि: ज्योतिष अनुसार बुध के वक्री होने पर इस अवधि में तुला राशि के जातकों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि: कन्या राशि में बुध के वक्री होने से इस अवधि में कुंभ राशि के जातकों काम का बोझ झेलना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: करियर में हासिल करनी है सफलता तो मदद कर सकते हैं ये फेंगशुई टिप्स

Updated on:
07 Sept 2022 02:32 pm
Published on:
07 Sept 2022 02:30 pm