First Chandra Grahan 2022: इस वर्ष 2022 में पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 16 मई को सोमवार के दिन पड़ने जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण किस राशि के लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है...
Lunar Eclipse 2022 Bad Effect On Zodiacs: चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य व चंद्र ग्रहण को काफी महत्व दिया गया है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को सोमवार के दिन पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कल चंद्र पर लगने वाले ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ने वाला है। कुछ राशि के जातकों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तो कुछ राशि वालों पर संकट आ सकता है। तो आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण किन राशि वालों के जीवन में बढ़ा सकता है समस्याएं...
वृषभ राशि:
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण वृषभ राशि के लोगों को अपने कार्यों में अनचाही देरी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
पिता के साथ रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसलिए स्थिति को सामान्य करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस समयावधि में एकाग्रता भंग होने से काम में मन न लगना और समय पर काम पूरा न हो पाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
मन में बेकार की बातों को लेकर चिंता आ सकती है।सेहत की चिंता भी बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या में व्यायाम जरूर शामिल करें और साथ ही खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को अपने पेशे से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें हर फैसला सोच-समझकर लें। सेहत के लिहाज से भी समय अनुकूल ना होने के कारण स्वास्थ्य का खास खयाल रखें।
मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
इस दौरान मकर राशि वालों को आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना करने के साथ ही जीवन में अन्य परेशानियां भी आ सकती हैं। सलाह दी जाती है कि इस दौरान कोई भी निवेश ना करें, नुकसान होने की संभावना है।
कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
इस दौरान अपनी मां के साथ संबंधों में कोई भी खटास ना आए, इसके लिए हर बात धैर्य के साथ और सोच-समझकर ही बोलें। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बड़ी चिंता बन सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: वैशाख पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण के खास संयोग ने बढ़ाया दान का महत्व, जानें ग्रहण पश्चात राशि अनुसार किन चीजों का दान होगा फलदायी