Shardiya Navratri 2022 Day 5 Bhog: नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप की पूजा भगवान कार्तिकेय (स्कन्द) की माता के रूप में की जाती है।
Navratri Day 5, Skandmata Ka Bhog And Pujan Mantra: शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन 30 सितंबर 2022 को है। नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की आराधना होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंदमाता चार भुजाधारी हैं। ये अपने एक हाथ से पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को गोद में लिए हुए हैं। वहीं माता की दो भुजाओं में कमल के पुष्प सुशोभित हैं और एक भुजा ऊपर उठी हुई है स्कंदमाता अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की विधिवत पूजा से धन, यश, शांति और बल प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी किस प्रिय चीज का भोग लगाना चाहिए और साथ ही जानें पूजन मंत्र...
स्कंदमाता को लगाएं इस चीज का भोग
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां स्कंदमाता को श्वेत रंग बेहद पसंद है। इसलिए पूजा के दौरान माता को दूध से बनी खीर और केले का भोग अवश्य लगाएं। साथ ही देवी की पूजा करते समय स्वयं भी सफ़ेद अथवा पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
स्कंदमाता पूजन मंत्र- पूजा के दौरान स्कंदमाता के मंत्र का उच्चारण करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
'ॐ स्कन्दमात्रै नम:।।'
'या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'
यह भी पढ़ें - October 2022 Monthly Horoscope: त्योहारों से भरे अक्टूबर के महीने में इन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना मासिक राशिफल