Numerology Rashifal 16 April 2022: आइए जानते हैं अंको के संयोग और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए 16 अप्रैल यानी आज का दिन कैसा रहेगा...
अंक ज्योतिष राशिफल 16 अप्रैल 2022 (Numerology Horoscope 16 April 2022): अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की बर्थ डेट का योग उसका मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में जन्म तारीख या मूलांक के आधार पर लोगों के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं अंको के संयोग और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सभी मूलांक के लोगों के लिए 16 अप्रैल यानी आज का दिन कैसा होने वाला है…
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
दफ्तर के काम पूरे होने के साथ ही आज आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार या नौकरी में स्थिति बेहतर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। बिना शर्तों को जाने कोई निवेश ना करें। आज आपकी अपने लाइफ पार्टनर से मुलाकात होने से दिन प्यार भरा हो सकता है। साथ ही प्रेमी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी छोटी यात्रा का मजा उठा सकते हैं। आज आपके लिए नारंगी रंग शुभ रहेगा।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
भाग्य साथ होने से आज आपके मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस की स्थितियों में भी कुछ सकारात्मक बदलाव नजर आ सकते हैं। भावुकता में किसी को भी उधार ना दें क्योंकि पैसे वापस आने में मुश्किल हो सकती है। सज संवर कर अपने प्रेमी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। वाणी पर संयम जीवन में लाभ दिलाएगा। आज आपके लिए केसरिया रंग शुभ होगा।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
अचानक से कोई लाभ हो सकता है। वहीं योजना के साथ किए गए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। विवादों में न उलझें। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शादी की शॉपिंग पर खर्चा बढ़ेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। आज आपके लिए पीला रंग शुभ रहेगा।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
आज काम में व्यस्तता के कारण परिवार और बच्चों को समय देना मुश्किल होगा। काम अधिक होने से तनाव रहेगा। आज आपको अचानक कोई लाभ हो सकता है। तबीयत बिगड़ने के आसार हैं, तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने घर के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं। कमाई के अन्य स्रोतों के बारे में योजना बनाएं। आज लाल रंग शुभ होगा।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मन विचलित रह सकता है, लेकिन संयम बनाए रखें। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन करने का सोच सकते हैं। नौकरी पेशा हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। काम में सहयोगियों का भी साथ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत सफलता के नए अवसर प्रदान करेगी। साथ ही आज शादीशुदा लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का शुभ रंग भूरा होगा।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
आज व्यवसाय और नौकरी दोनों क्षेत्रों में व्यस्तता रहेगी। से कर्मियों का साथ कम मिलेगा। बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण व्यापार में सुधार होगा। सुनहरा यानी गोल्डन रंग आज शुभ होगा।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
आज उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का मौका मिला है तो पूरी मेहनत से अपनी प्रतिभा दिखाएं। साथ ही किसी भरोसेमंद मित्र से जरूरत पड़ने पर सहायता मिलेगी। योजना के साथ सभी कार्य करें और मन में दबी हुई बातें कह दें। आज का आपका शुभ रंग स्लेटी यानी ग्रे है।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही विरोधी परास्त होंगे। सोशल मीडिया पर लोग आपको पसंद करेंगे। विदेश में तबादला होने की संभावना है और अपनी मेहनत का परिणाम अच्छा महसूस कराएगा। अनावश्यक चीजों पर खर्चा ना करें। आज सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आज का आपके लिए शुभ रंग पीला है।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
परिवार में मनमुटाव होने से चिंता बढ़ेगी। अचानक कोई खर्चा आ जाने से पैसों की स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन में बेचैनी रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपके लिए शुभ रंग पीला होगा।
यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: आज विशेष संयोगों में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि