सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्त उन्हें रिझाने के लिए तरह-तरह के उपाय और पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में भोलेनाथ को इन 3 पकवानों का भोग लगाना फलदायी माना गया है।
शास्त्रों में श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस मास में शिवालयों में तरह-तरह की पूजा और अनुष्ठान होते रहते हैं। शिवभक्त भी सावन में पूजा तथा अभिषेक करके भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भोलेनाथ को अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इनमें कुछ मीठी चीजें भी शामिल हैं जिनका भोग सावन के महीने में शिव जी को लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं महादेव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए...
मालपुआ
मान्यता है कि मालपुआ भगवान की पसंदीदा चीजों में से एक है। इसलिए ज्योतिष अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ ही मालपुए का भोग लगाने से उन्हें प्रसन्नता मिलती है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
लस्सी
दही से बनने वाली लस्सी भी भोलेनाथ को अति प्रिय मानी गई है। वहीं शास्त्र अनुसार भगवान शिव के अभिषेक में भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि दही, शक्कर को फेंटकर बनने वाली लस्सी का भोग भगवान शिव को लगाना शुभ होता है।
सिंवई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप भगवान शिव को शिव प्रसन्न करके अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो इसके लिए सावन में सिंवई के भोग से बेहतर कुछ नहीं माना जाता। सिंवई में सूखे मेवे डाल कर भगवान शिव को भोग लगाएं और फिर इसे प्रसाद रूप में स्वयं भी ग्रहण करें। इसके अलावा आप सूजी या आटे का हलवा बनाकर उसका भी भोग चढ़ा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Rakshabandhan 2022: भाइयों की राशि अनुसार बांधें उनकी कलाई पर राखी, ग्रहों की कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता