धर्म

हस्तरेखा शास्त्र: उंगलियों में शंख या चक्र के निशान बताते हैं जीवन से जुड़ी ये कुछ खास बातें

हस्तरेखा शास्त्र: यदि आपकी मध्‍यमा यानि हाथ की बीच वाली उंगली पर चक्र पाए जाते हैं तो इसका अर्थ ये है कि ऐसे लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं। साथ ही उन्हें पैसों की तंगी का दुख भी नहीं झेलना पड़ता।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2022, 11:03 AM IST
hath me shankh aur chakra, shankh aur chakra, dhan labh ke sanket, hastrekha gyan in hindi, palmistry shankha chakra, हस्तरेखा शास्त्र, उंगलियों में शंख या चक्र के निशान,
हस्तरेखा शास्त्र: उंगलियों में शंख या चक्र के निशान बताते हैं जीवन से जुड़ी ये कुछ खास बातें

आपने अपने उंगलियों के पोरों पर घुमावदार रेखाएं तो जरूर देखी होंगी, लेकिन हो सकता है कि कभी आपने इनके महत्व पर विचार न किया हो। आमतौर पर लोग इन्हें फिंगर प्रिन्ट के रूप में जानते हैं। परंतु आपको बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र में उंगलियों पर मौजूद इन निशानों को शंख या चक्र के नाम से जाना जाता है। हालांकि किसी व्यक्ति के हाथों की उंगलियों पर शंख की आकृति बनती है और किसी के शंख की। वहीं हर किसी की उंगलियों में इनमें से कोई आकृति नहीं पाई जाती। तो आइए जानते हैं उंगलियों पर शंख या चक्र की आकृति क्या खास बातें बताती है...

उंगलियों पर चक्राकृति होना- चक्र की पहचान उंगलियों के पोरों पर गोल-गोल रेखाओं के घेरे होते हैं।

1. अनामिका उंगली पर
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली में चक्र के निशान बहुत शुभ माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली पर चक्र मौजूद हैं तो ऐसे लोगों को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

2. अंगूठे पर
जिन व्यक्तियों के हाथ के अंगूठे पर चक्र होता है, वे लोग धन के मामले बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति का भी सुख मिलता है।

3. मध्‍यमा उंगली पर
यदि आपकी मध्‍यमा यानि हाथ की बीच वाली उंगली पर चक्र पाए जाते हैं तो इसका अर्थ ये है कि ऐसे लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं। साथ ही उन्हें पैसों की तंगी का दुख भी नहीं झेलना पड़ता।

4. छोटी उंगली पर
हस्तरेखा ज्ञान कहता है कि यदि व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली यानि कनिष्‍ठा उंगली में चक्राकृति पाई जाती है तो ऐसे जातकों को अपने जीवन में हर कार्य क्षेत्र में धन लाभ का योग होता है।

5. तर्जनी उंगली पर
इस उंगली पर चक्र की मौजूदगी का अर्थ होता है तो ऐसे लोग अपने जीवन में काफी महत्‍वाकांक्षी होते हैं। ये अपनी मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाते हैं।

उंगलियों पर शंखाकृति होना- सीप जैसी दिखने वाली रेखाओं की आकृति का समूह शंख होता है।

Updated on:
14 Mar 2022, 11:03 AM IST
Published on: