धर्म

हस्तरेखा शास्त्र: बहुत भाग्यशाली होती हैं वो महिलाएं जिनके हाथ में होते हैं ये चिन्ह

हस्तरेखा शास्त्र: हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन महिलाओं की बाएं हाथ की हथेली पर कमाल का निशान पाया जाता है उन्हें जीवन में खूब सुख मिलता है। साथ ही इन्हें जीवन में कभी धन की...
less than 1 minute read
palmistry lines, palmistry lines female hand, female palmistry lines meaning, hastrekha gyan in hindi, lucky lines on palm, हस्तरेखा शास्त्र, भाग्यशाली महिलाएं, lucky palm lines for female,
हस्तरेखा शास्त्र: बहुत भाग्यशाली होती हैं वो महिलाएं जिनके हाथ में होते हैं ये चिन्ह

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों और चिन्ह देखकर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी मिलती है। वहीं कुछ रेखाएं या चिन्ह ऐसे होते हैं जिनके आधार पर मनुष्य की खुशकिस्मती का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास निशानों के बारे में जो महिलाओं के सौभाग्यशाली होने की तरफ इशारा करते हैं...

1. मछली का चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मछली का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए जिन औरतों के हाथ में ऐसे में मछली का चिन्ह बना होता है उनके संबंध अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे रहते हैं। जिस कारण इन महिलाओं का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है। वहीं उनके ससुराल वाले भी उन्हें खूब प्यार देते हैं।

2. चक्र का चिन्ह
जिन औरतों के बाएं हाथ की हथेली पर चक्र का निशान मौजूद होता है उनमें लीडरशिप के गुण होते हैं। इनमें किसी कार्य को बेहतर ढंग से करने की क्षमता होती है। साथ ही ये अपने परिवार को भी साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं। इनके जीवन में कठिनाई आने पर ये उससे निकलने का रास्ता निकाल ही लेती हैं।

3. कमल का चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन महिलाओं की बाएं हाथ की हथेली पर कमाल का निशान पाया जाता है उन्हें जीवन में खूब सुख मिलता है। साथ ही इन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और संपन्नता बनी रहती है। इनके घर-परिवार में भी सभी इनसे खुश रहते हैं।

Updated on:
19 Mar 2022 07:41 pm
Published on:
19 Mar 2022 07:40 pm