
10 जून 2022 का पंचांग: आज शुक्रवार के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है जो कि सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज वरीयान योग रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा चित्रा नक्षत्र 10 जून का दिन पार करके देर रात्रि 03 बजकर 37 मिनट तक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राहुकाल, सूर्योदय व सूर्यास्त का समय और साथ ही निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त...
राहुकाल:
दिल्ली- सुबह 10:36 से 12:2 pm तक
मुंबई- सुबह 10:59 से 12:38 pm तक
चंडीगढ़- सुबह 10:36 से 12:22 pm तक
लखनऊ- सुबह 10:22 से 12:06 pm तक
भोपाल- सुबह 10:38 से 12:20 pm तक
कोलकाता- सुबह 09:55 से 11:36 am तक
अहमदाबाद- सुबह 10:57 से 12:39 pm तक
चेन्नई- सुबह 10:32 से 12:08 pm तक
सूर्योदय तथा सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 22 मिनट
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट
निर्जला एकादशी शुभ मुहूर्त
निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का खास विधान है। साथ ही इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने और विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही जो व्यक्ति निर्जला एकादशी के दिन दान आदि करता है उसे अथाह पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी तिथि पर पूजा का शुभ मुहूर्त 10 जून 2022 को शुक्रवार के दिन सुबह 07:27 से 11 जून 2022 को शनिवार के दिन शाम 05 बजकर 45 मिनट के मध्य तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: कभी झुंड में तो कभी पानी पीते हुए, जानिए कौवे को इन स्थितियों में देखना शुभ है या अशुभ