धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: जिद्दी लोगों की निशानी होती है दाएं कंधे पर तिल होना, तो पेट की दाईं ओर तिल वालों में होता है ये गुण

Samudrik Shastra: व्यक्ति के शरीर पर तिल का निशान उसके स्वभाव और गुण-दोष आदि के बारे में बताता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दाएं कंधे पर तिल होता है वे लोग बड़े जिद्दी माने जाते हैं।
2 min read
सामुद्रिक शास्त्र, kandhe par til hona, pet par til hone ka matlab, samudrik shastra moles of body, कंधे पर तिल का निशान, दाएं कंधे पर तिल, बाएं कंधे पर तिल, पेट पर तिल का निशान, पेट की दाईं तरफ तिल का निशान, पेट की बाईं तरफ तिल, जिद्दी लोग, samudrik shastra til,
सामुद्रिक शास्त्र: जिद्दी लोगों की निशानी होती है बाएं कंधे पर तिल होना, तो पेट की दाईं ओर तिल वालों में होता है ये गुण

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की शरीर पर तिल के निशान और रंग से उसके बारे में जाना जा सकता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिलों की स्थिति और रंग देखकर व्यक्ति के गुण-दोष, पसंद-नापसंद और उसके स्वभाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं कंधे और पेट पर मौजूद चल आपके बारे में क्या बताते हैं...

दाएं कंधे पर तिल का निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दाएं कंधे पर तिल होता है वे लोग बड़े जिद्दी किस्म के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अगर एक बार जो मन में ठान लेते हैं उस पर अटल रहते हैं। यानी दाएं कंधे पर तिल का निशान व्यक्ति में दृढ़ता के गुण को बताता है।

बाएं कंधे पर तिल का निशान
माना जाता है कि जिन लोगों के बाएं कंधे पर तिल होता है वे लोग किसी भी बात से बड़ी जल्दी चिड़ जाते हैं। इनके साथ कोई मजाक करे इन्हें ये बात गवारा नहीं होती। वहीं ये लोग किसी बात से चिड़ जाएं तो फिर ये आसानी से मानते भी नहीं हैं।

पेट की दाईं ओर तिल
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों के पेट की दाएं तरफ तिल होता है वे लोग खाने-पीने के बड़े शौकीन होते हैं। इन लोगों को तरह-तरह के खाद्य पदार्थ खाना बड़ा पसंद होता है। साथ ही इन व्यक्तियों को ऐश-ओ-आराम की जिंदगी पसंद होती है।

पेट की बाईं ओर तिल
माना जाता है कि जिन लोगों के पेट की बाईं तरफ तिल होता है वे लोग पेट की समस्याओं से काफी परेशान रहते हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता और इन्हें हर तरह का भोजन भी रास नहीं आता।

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: तकिए से लिपटकर सोने वाले रिश्तों को लेकर होते हैं गंभीर, तो इस पोजीशन में सोना बताता है व्यक्ति का ऐसा स्वभाव

Updated on:
22 Apr 2022 12:58 pm
Published on:
22 Apr 2022 12:57 pm