धर्म

Pitru Paksha 2022: कब से शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष? जानिए क्या हैं श्राद्ध करने की तिथियां

Pitru Paksha 2022 Dates: हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 15 दिनों के पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। आइए जानते हैं क्या हैं पितरों का तर्पण करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां...

less than 1 minute read
pitru paksha 2022 dates, sharad kab se shuru hai, shradh paksha 2022 date, shradh tithi 2022, pitru paksha kab se chalu hai 2022, pitru tarpan,
Pitru Paksha 2022: कब से शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष? जानिए क्या हैं श्राद्ध करने की तिथियां

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि मृतक का श्राद्ध या तर्पण न किया जाए तो पितरों की आत्मा को शांति नहीं मिलती और जीवन में पितृ दोष लगने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने और उनकी आत्मा की शांति हेतु 15 दिनों का पितृ पक्ष समर्पित होता है। ज्योतिष अनुसार मान्यता है कि पूर्णिमा से शुरू होकर अमावस्या तक चलने वाले पितृ पक्ष में पितरों के श्राद्ध कर्म से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही पितृ पक्ष के दौरान पितरों की पूजा से कुंडली के पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कब से शुरू होगा पितृ पक्ष और श्राद्ध करने की तिथियां...

पितृ पक्ष 2022 की तिथियां

10 सितंबर 2022 (शनिवार)-
पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
11 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा तिथि को प्रतिपदा श्राद्ध
12 सितंबर 2022 (सोमवार)- आश्विन मास की कृष्ण द्वितीया
13 सितंबर 2022 (मंगलवार)- आश्विन मास की कृष्ण तृतीया
14 सितंबर 2022 (बुधवार)- आश्विन माह की कृष्ण चतुर्थी
15 सितंबर 2022 (गुरुवार)- आश्विन मास की कृष्ण पंचमी

16 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष षष्ठी
17 सितंबर 2022 (शनिवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष सप्तमी
18 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष अष्टमी
19 सितंबर 2022 (सोमवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष नवमी
20 सितंबर 2022 (मंगलवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष दशमी
21 सितंबर 2022 (बुधवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष एकादशी
22 सितंबर 2022 (गुरुवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष द्वादशी
23 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
24 सितंबर 2022 (शनिवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
25 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन मास के कृष्ण अमावस्या तिथि सर्वपितृ अमावस्या

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: आज शनिवार के दिन करें बस ये छोटा सा काम, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट

Updated on:
20 Aug 2022 01:22 pm
Published on:
20 Aug 2022 01:21 pm