वैज्ञानिक दृष्टि से प्रकृति में मौजूद कई पेड़-पौधों को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी और पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में नीम का पेड़ लगाने से...
Neem Tree Vastu Direction: सदियों से मनुष्य का पेड़-पौधों से एक खास रिश्ता रहा है। कई पेड़ों से प्राप्त होने वाली औषधियां, फल-फूल आदि मनुष्य के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी माना गया है कि यदि घर में या आसपास पेड़-पौधे लगे हों तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।
इसी प्रकार औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पेड़ का धार्मिक महत्व भी बताया गया है। मान्यता है कि घर के आसपास या घर में ही सही दिशा में नीम का पेड़ लगाने से ग्रहों की शुभता में वृद्धि होने के साथ ही कई लाभ भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में नीम का पेड़ लगाना शुभ माना गया है...
घर में कहां लगाएं नीम का पेड़?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के वायव्य कोण या दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।
नीम के पेड़ के लाभ
शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि हर रविवार को सूर्योदय के समय नीम के पेड़ में जल अर्पित करने से पितरों को प्रसन्नता मिलती है और उनकी कृपा से आरोग्य और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में नीम का पेड़ लगाने से शनि ग्रह और नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डालकर स्नान करने से केतु ग्रह को शांति मिलती है। साथ ही जातक के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।
इसके अलावा माना जाता है कि नीम की पत्तियों का धुंआ करके घर के हर कमरे में दिखाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: कुंडली के इस भाव का शनि दिलाता है दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की, धन प्राप्ति के बनते हैं खास योग