धर्म

समाज कल्याण में आगे रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मां लक्ष्मी का भी रहता है सर पर हाथ

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उन लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावी होता है। ये लड़कियां समाज कल्याण के कार्यों में काफी रुचि रखने वाली होती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2022, 2:55 PM IST
mulank 3 girl personality, numerology number 3 girl, 3 tarikh ko janme log kaise hote hain, radix 3 numerology, numerology number 3 personality, numerology number 3 career, 30 tarikh ko janme log kaise hote hai, lucky girl, numerology number 3 female, good financial condition, latest religious news,
समाज कल्याण में आगे रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मां लक्ष्मी का भी रहता है सर पर हाथ

Numerology Number 3: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जन्म तारीख के आधार पर उसके मूल्य की गणना की जाती है। ऐसे में जिन लड़कियों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि इनका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है और ये अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करती हैं। तो आइए जानते हैं मूलांक 3 की लड़कियों के जीवन से जुड़ी अन्य खास बातें...

सामाजिक कार्यों में लेती हैं रुचि
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है वे समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करती हैं। जिससे समाज में इन्हें खास स्थान मिलता है। साथ ही मेहनती स्वभाव के कारण ये अपने करियर में भी उन्नति प्राप्त करती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं। इन्हें लाइफ में सब कुछ अपने दम पर ही हासिल होता है।

मां लक्ष्मी का रहता है आशीर्वाद
माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां अपने काम और स्वभाव से सबको प्रभावित कर देती हैं। साथ ही इस तारीख पर जन्मी लड़कियों पर मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद होता है जिससे इनके घर में कभी सुख-समृद्धि में कमी नहीं होती। ये लड़कियां अपनी एक अलग पहचान बनाने में यकीन रखती हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र: इन 9 मछलियों को घर में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता

Updated on:
16 Jul 2022, 2:55 PM IST
Published on: