हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे और उसके लिए धन तथा सफलता प्राप्ति के मार्ग सदा खुले रहें। वहीं फेंगशुई शास्त्र में भी कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं उपायों में से एक है घर में 9 मछलियां लाकर रखना। तो आइए जानते हैं घर में कैसी मछली रखना शुभ माना जाता है...
घर में रखें ये 9 मछलियां
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में 8 काली और 1 सुनहरे रंग की मछली रखना बहुत शुभ माना गया है। आप इन 9 मछलियों को घर में फिश एक्वेरियम में रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में फिश एक्वेरियम में ये 9 मछलियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता तथा साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा संचारित होती है।