धर्म

Raksha Bandhan 2022: भाइयों के खुशहाल जीवन और समृद्धि के लिए उनकी राशि अनुसार बांधें इस रंग की राखी

Rakhi Colour According To Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर उसकी राशि और ग्रहों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में रक्षाबंधन के पावन दिन पर भाइयों के सुखी जीवन और उनकी तरक्की के लिए बहनें अपने भाइयों की राशि के मुताबिक ऐसी राखी बांध सकती हैं...

2 min read
Raksha Bandhan 2022: भाइयों के खुशहाल जीवन और समृद्धि के लिए उनकी राशि अनुसार बांधें इस रंग की राखी

राखी का त्योहार प्रेम, विश्वास की डोर से बंधे हुए भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते की याद दिलाता है। यह खट्टा-मीठा बंधन हर रिश्ते से निराला है। इस साल 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है। राखी आने के काफी पहले से ही बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने और इस दिन की तैयारी में जुट जाती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि और रंग दोनों का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव होता है। ऐसे में इस पावन त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की राशि अनुसार उन्हें उस रंग की राखी बांधें तो यह काफी शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार किस रंग की राखी बांधनी चाहिए...

मेष राशि
जिन बहनों के भाई की राशि मेष है उन्हें अपने भाइयों की बेहतर सेहत और तरक्की के लिए उन्हें लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृष राशि
ज्योतिष अनुसार वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्र माने गए हैं। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि वृष है तो आप अपने भाई को नीले या सफेद रंग की राखी बांध सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों पर वाणी और बुद्धि के कारक बुध ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इसलिए जिनकी राशि मिथुन है उनकी बहनों को अपने भाइयों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले भाईयों के लिए सफेद रंग के धागे वाली राखी शुभ मानी गई है। इससे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले भाईयों को आप पीले या लाल रंग की राखी बांधें। इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं जिन्हें ये रंग काफी प्रिय हैं। इससे आपके भाई के यश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
कन्या वाले लोगों पर बुध ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इसलिए जिन भाईयों की राशि कन्या है उनकी बहनों को इस मनोकामना से कि भाई के जीवन के सभी काम बिना रुकावट के पूरे हों तो हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

तुला राशि
इस राशि वाले अपने भाईयों को आप उनके जीवन में सुख-समृद्धि के लिए गुलाबी रंग की राखी बांधें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इसलिए वृश्चिक राशि वाले भाई को उनकी बहनें रक्षाबंधन के दिन मरून या लाल रंग की राखी बांध सकती हैं।

धनु राशि
गुरु ग्रह को जीवन में धन, वैभव, वैवाहिक जीवन और संतान सुख का कारक माना गया है। ऐसे में बहनें धनु राशि वाले भाइयों को उनके कारोबार में सफलता के लिए पीले या नारंगी रंग की राखी बांधें।

मकर राशि
शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के भाईयों के जीवन में खुशहाली और नौकरी में बेहतर प्रदर्शन के लिए बहनें उन्हें गहरे नीले, जामुनी रंग की राखी बांध सकती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ वालों के लिए बैंगनी रंग लकी माना जाता है। इसलिए आप अपने भाई की सफलता और ग्रहों के शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इसी रंग की राखी बांधें।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु यानि बृहस्पति देव हैं जिनकी कृपा पाने के लिए बहनें मीन राशि के भाइयों को नारंगी या पीले रंग की राखी बांधें। इससे भाइयों के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

यह भी पढ़ें: Navagraha Shanti Upay: रसोई की इन चीजों में छिपे हैं कुंडली के नवग्रहों को शांत करने के उपाय

Updated on:
11 Aug 2022 09:34 am
Published on:
11 Aug 2022 08:42 am
Also Read
View All