धर्म

Rishi Panchami 2022: ऋषि पंचमी व्रत से होगी सितंबर माह की शुरुआत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म में ऋषि पंचमी के पर्व को विशेष महत्व दिया गया है। इस साल 1 सितंबर 2022 को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार ऋषि पंचमी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।

less than 1 minute read
rishi panchami 2022, rishi panchami 2022 mein kab hai, rishi panchami vrat kab hai, rishi panchami kyu manate hai, rishi panchami significance, guru panchami 2022, rishi panchami puja muhurat 2022,
Rishi Panchami 2022: ऋषि पंचमी व्रत से होगी सितंबर माह की शुरुआत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rishi Panchami Vrat 2022 Date: हिन्दू धर्म में बहुत से व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं और सभी के पीछे कोई न कोई कारण छिपा होता है। वहीं छठे माह भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी मनाई जाती है। इसे गुरु पंचमी भी कहते हैं। यह व्रत हमारे शास्त्रों में सप्तर्षि के रूप में सम्मानित सात महान ऋषियों को समर्पित है। इस साल 2022 में 1 सितंबर, गुरुवार को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं ऋषि पंचमी व्रत का मुहूर्त और इसका महत्व...

ऋषि पंचमी 2022 तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 31 अगस्त 2022 को 03:22 pm से होकर इसका समाप्ति 1 सितंबर 2022 को 02:49 pm पर होगी।

ऋषि पंचमी व्रत 2022 शुभ मुहूर्त
ज्योतिष अनुसार ऋषि पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 1 सितंबर 2022 को सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:37 बजे तक रहेगा।

ऋषि पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषियों का सच्चे मन से स्मरण करके पूजा-अर्चना करता है उसे जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मान्यता है कि महिलाओं द्वारा यदि महामारी के दौरान कोई भूल हो जाती है, तो ऋषि पंचमी का व्रत और सप्त ऋषियों की पूजा करने से उस भूल का दोष समाप्त हो जाता है तथा जीवन में सुख-शांति आती है।

यह भी पढ़ें: September 2022 Vrat-Tyohar: जलझूलनी एकादशी, अनंत चतुर्दशी से लेकर सितंबर माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Updated on:
21 Aug 2022 05:26 pm
Published on:
21 Aug 2022 05:19 pm