धर्म

Kartik Purnima 2026 : धन की दिक्कत हमेशा के लिए दूर कर सकता है कार्तिक पूर्णिमा का यह प्रयोग

Kartik Purnima 2026 : कार्तिक पूर्णिमा पर पूजन पाठ से जल्द मिल सकती है चंद्रमा की कृपा, धन लाभ कराते हैं चंद्रदेव
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 2:12 PM IST
कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा image patrika

Kartik Purnima 2026 : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन आकाश में पूर्ण चंद्रमा होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माह के शुक्लपक्ष की अंतिम तिथि यानि माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा होती है। इसके अगले दिन से नए माह का कृष्ण पक्ष प्रारंभ हो जाता है। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को धन का कारक कहा गया है। इसलिए धन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन रात में चंद्र देव की पूजा करें, उन्हें जल अर्पित करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें। यह उपाय करने से धन संबंधी दिक्कतें हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं।

धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि पूर्णिमा पर रात के समय चंद्रमा की पूजा का बहुत महत्व है। इस बार कार्तिक माह की पूर्णिमा होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। इस दिन चंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए पूजा पाठ, हवन आदि करें और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा का ध्यान कर मंत्र- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम: का जाप शुरू करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी हो तो जातक के जीवन में पर्याप्त धन-संपत्ति होती है, उसका जीवन वैभवपूर्ण होता है। नवग्रहों में चंद्रमा को रानी का दर्जा दिया गया है। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए पूर्णिमा पर निर्जला व्रत भी रखा जाता है। साल में लगभग 12 पूर्णिमा पड़ती हैं और हर एक का अपना अलग-अलग महत्व होता है। इनमें भी कार्तिक मास की पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व है। इस दिन चंद्रमा की आराधना विशेष फलदायक होती है।

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया हैं। जब तक मन अच्छा न हो तब तक हमें कोई चीज अच्छी नहीं लगती। यही कारण है कि जीवन के सभी सुखों के लिए मन का अच्छा होना यानि चंद्रमा का अच्छा होना जरूरी है। चंद्रमा की कृपा के बिना जीवन में कोई सुख नहीं मिलता।

विश्वासपूर्वक व नियमानुसार करें मंत्र जाप

ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण बुचके बताते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए उनके मंत्र- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम: का जाप करें। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। पूर्ण मनोयोग और विश्वासपूर्वक लगातार 40 दिनों तक इस मंत्र का नियमानुसार जाप करें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं होने लगेंगी। आपको आर्थिक लाभ होने लगेगा, धन संबंधी सभी दिक्कतें धीरे धीरे हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।

Updated on:
22 Nov 2026, 2:12 PM IST
Published on: